छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा-संगठित भ्रष्टाचार आर्थिक अपराध को जन्म देता है, राहत देने का मतलब लोगों का भरोसा तोड़ना है

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा-संगठित भ्रष्टाचार आर्थिक अपराध को जन्म देता है, राहत देने का मतलब लोगों का भरोसा तोड़ना है

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा-संगठित भ्रष्टाचार आर्थिक अपराध को जन्म देता है, राहत देने का मतलब लोगों का भरोसा तोड़ना है छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और सिंडिकेट के सरगना अनवर ढेबर की याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी के साथ खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट […]

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा-संगठित भ्रष्टाचार आर्थिक अपराध को जन्म देता है, राहत देने का मतलब लोगों का भरोसा तोड़ना है

छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और सिंडिकेट के सरगना अनवर ढेबर की याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी के साथ खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा है कि संगठित भ्रष्टाचार आर्थिक अपराध को जन्म देता है। इसमें संलिप्त लोगों को यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो लोगों का न्याय से भरोसा उठ जाएगा। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया है।
बिलासपुर :  शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा के सिंगल बेंच में हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया है। साथ ही कठोर टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि संगठित भ्रष्टाचार आर्थिक अपराध को जन्म देता है। सरकारी खजाने पर डाका डालने को यूं ही छूट नहीं दी जा सकती।

सिंगल बेंच ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया है। कोर्ट ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट का साफ मानना है कि भ्रष्टाचार केवल एक मामला नहीं, एक दंडनीय अपराध है। यह सीधेतौर पर मानवाधिकारों को भी कमजोर करता है। व्यवस्थित भ्रष्ट्राचार आर्थिक अपराधों को जन्म देता है। आर्थिक अपराध गंभीर अपराध है। जिसका पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।

Read More Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।

Read More लोकभवन में आज सजेगी दिवाली मिलन की महफिल, CM साय समेत जुटेंगे सत्ता के दिग्गज; जानिए पूरा शेड्यूल


E0W व ACB ने कारोबारी अनवर ढ़ेबर के खिलाफ 11 जुलाई 2023 को अनिल टुटेजा, अरूणपति त्रिपाठी एमडी सीएसएमसीएल, विकास अग्रवाल, संजय दीवान एवं अन्य आबकारी अधिकारियों के साथ सेंडिकेट बनाकर प्रदेश में शराब बिक्री से अवैध कमिशन वसूली के मामले में धारा 420, 468, 471 एवं 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ब कर अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ईडी ने नवंबर 2024 को अलग से अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा आयकर विभाग ने भी ढेबर के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। जेल में बंद अनवर ढ़ेबर ने हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

शराब घोटाले में यह है आरोप
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में सिंडिकेट के साथ ही डिस्टिलर्स, होलोग्राम निर्माताओं, बोतल निर्माताओं की सक्रिय भागीदारी, ट्रांसपोर्टर, जनशक्ति प्रबंधन और जिला उत्पाद शुल्क अधिकारी शामिल हैं। डिस्टिलर्स को काम करने की अनुमति देने के लिए वार्षिक कमीशन का भुगतान किया गया। सिंडिकेट द्बारा साजिश को अंजाम दिया गया छत्तीसगढ़ राज्य में शराब की बिक्री और लाइसेंसिग।

सिंडिकेट बनाकर ऐसे दिया घोटाले को अंजाम
राज्य में शराब की बिक्री से तीन अलग-अलग तरीकों से पैसा मिलता है। शराब से लिया गया अवैध कमीशन छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री के हिसाब से आपूर्तिकर्ता। बेहिसाब देशी शराब की बिक्री राज्य द्बारा संचालित दुकानों से लिया गया। नकली होलोग्राम से किया जाता रहा है बिक्री।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप