छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को जवाब पेश करने दिया अंतिम मौका

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को जवाब पेश करने दिया अंतिम मौका

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को जवाब पेश करने दिया अंतिम मौका बिलासपुर :  भिलाई केकांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव र चुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। दायर याचिका […]

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को जवाब पेश करने दिया अंतिम मौका

बिलासपुर :  भिलाई केकांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव र चुनाव के दौरान आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। दायर याचिका में याचिकाकर्ता पूर्व विधायक ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के आरोप में विधायक यादव के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की है।

मामले की सुनवाई सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान विधायक यादव के अधिवक्ता से कोर्ट ने कहा कि विधायक के द्वारा अब तक शपथ पत्र के साथ जवाब पेश क्यों नहीं किया गया है। नाराज कोर्ट ने कहा कि आपको बहुत अवसर दिया जा चुका है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह आपको अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद भी अगर तय समयावधि में जवाब पेश नहीं हुआ तो मामले की सुनवाई शुरू की जाएगी।

Read More 39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट

कोर्ट ने इसलिए भी जताई नाराजगी

Read More नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव जेल में है। उनसे मुलाकात का समय नहीं मिल पा रहा है। इसलिए जवाब पेश करने में विलंब हो रहा है। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि विधायक के अधिवक्ता जेल जाकर विधायक से एक दो नहीं तकरीबन आठ बार मिल चुके हैं। इतना कहने के साथ ही याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तारीखें भी गिनाई जिन तिथियों में वकील ने विधायक से मुलाकात की थी। झूठ पकड़े जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और जवाब पेश करने अंतिम अवसर दिया। इसके लिए विधायक यादव को कोर्ट ने 10 दिन की मोहलत दी है। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 22 जनवरी की तिथि तय कर दी है।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...