बाबा रामदेव एक बार फिर फंसे, निकला वारंट …………. देखिए आखिर पुरा मामला है क्या

बाबा रामदेव एक बार फिर फंसे, निकला वारंट …………. देखिए आखिर पुरा मामला है क्या

बाबा रामदेव एक बार फिर फंसे, निकला वारंट …………. देखिए आखिर पुरा मामला है क्या केरल : एक अदालत ने भ्रामक विज्ञापन के एक मामले में योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वितीय ने रामदेव, बालकृष्ण और दिव्य […]

बाबा रामदेव एक बार फिर फंसे, निकला वारंट …………. देखिए आखिर पुरा मामला है क्या

केरल : एक अदालत ने भ्रामक विज्ञापन के एक मामले में योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वितीय ने रामदेव, बालकृष्ण और दिव्य फार्मेसी के खिलाफ वारंट जारी किया। पलक्कड़ के औषधि निरीक्षक ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 3(डी) सह धारा 7(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मजिस्ट्रेट अदालत ने 16 जनवरी के अपने आदेश में कहा, ‘शिकायतकर्ता अनुपस्थित है। सभी आरोपी अनुपस्थित हैं। सभी आरोपियों के लिए जमानती वारंट जारी किया गया है।’ पलक्कड़ जिला न्यायालय की वेबसाइट पर मामले की स्थिति के अनुसार सुनवाई की अगली तारीख एक फरवरी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अपने दावों, विज्ञापनों और दवाओं को लेकर बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कोरोना का इलाज करने का दावा करने के बाद भी डॉक्टरों के संगठन ने उनका विरोध किया था। इसके अलावा एड्स, होमोसेक्शुअलिटी तक ठीक करने के दावों की वजह से वह विवाद में रह चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भी पतंजलि को फटकार लगाई थी। दरअसल आईएमए ने सूप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल की थी। इसमें कहा गया था कि कोविड वैक्सनेशन और एलोपैथी के खिलाफ वह प्रचार कर रहे हैं और आयुर्वेदिक दवाइयों को लेकर झूठे वादे कर रहे हैं। पतंजलि पर कानून तोड़ने के भी आरोप लगाए गए थे। पतंजलि के प्रिंट मीडिया पर जारी विज्ञापनों का भी विरोध किया गया। अदालत के निर्देशों का पालन ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगा दी थी।

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा