मुख्यमंत्री को एक संस्था ने भेजा लीगल नोटिस कहा सार्वजनिक माफी मांगे

मुख्यमंत्री को एक संस्था ने भेजा लीगल नोटिस कहा सार्वजनिक माफी मांगे

मुख्यमंत्री को एक संस्था ने भेजा लीगल नोटिस, कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे महाराष्ट्र : पुणे के एक संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Chief Minister Eknath Shinde को लीगल नोटिस Legal Notice भेजा है. नोटिस में संगठन ने पूछा है कि या तो वह पुलिस और जनता के सामने उन गैर सरकारी […]

मुख्यमंत्री को एक संस्था ने भेजा लीगल नोटिस, कहा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

महाराष्ट्र : पुणे के एक संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Chief Minister Eknath Shinde को लीगल नोटिस Legal Notice भेजा है. नोटिस में संगठन ने पूछा है कि या तो वह पुलिस और जनता के सामने उन गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के नामों का खुलासा करें, जिन पर उन्होंने अर्बन नक्सल होने का आरोप लगाया है, या फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. NGO यह नोटिस बालकृष्ण उर्फ बंटी निधालकर ने भेजा है, जो ‘निर्भय बनो’ जन आंदोलन का सक्रिय सदस्य होने का दावा करते हैं। उन्होंने यह नोटिस वकील असीम सरोदे के माध्यम से भेजा है. पिछले रविवार को सीएम शिंदे ने आरोप लगाया था कि कुछ एनजीओ ने लोकसभा चुनाव के दौरान महायुति गठबंधन के खिलाफ झूठे विमर्श गढ़े. महायुति ने राज्य की 48 संसदीय सीटों में से मात्र 17 सीटें जीतीं, जिनमें से शिंदे की शिवसेना को मात्र सात सीटें मिलीं है ।उन्होंने इन्हें ‘अर्बन नक्सल’ करार देते हुए इन अज्ञात एनजीओ पर महायुति को कमजोर करने के लिए काम करने का आरोप लगाया. शिंदे महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार निरंजन डावखरे के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘नक्सली सिर्फ गढ़चिरोली में नहीं हैं। अर्बन नक्सल एनजीओ में घुस गए हैं और योजनाबद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ झूठे विमर्श गढ़ रहे हैं. हालांकि सभी एनजीओ के साथ समस्या नहीं है लेकिन कुछ स्पष्ट रूप से सरकार विरोधी हैं. वे सक्रिय रूप से हमारे (सत्तारूढ़) गठबंधन के बारे में झूठ फैलाते हैं.’ नोटिस में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के रूप में शिंदे के लिए हर मुद्दे में राजनीति को घसीटना अनुचित है, खासकर जब महाराष्ट्र के लोग संकट से जूझ रहे हों. कृषि संकट और बढ़ती बेरोजगारी जैसे अन्य मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए नोटिस में शिंदे के दावे को ‘बेतुका’ और ‘अवैध’ बताया गया है। नोटिस में कहा गया है कि शिंदे के बयान का मतलब है कि वह ऐसे कई एनजीओ के बारे में जानते हैं जो उनके अनुसार अर्बन नक्सल हैं. इसलिए उनसे अनुरोध है कि वे इन सभी एनजीओ के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें और सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की जाए ताकि उन एनजीओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. इसमें यह भी कहा गया है कि अगर उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है तो उन्हें अपने ‘गैरजिम्मेदार और झूठे बयान’ के लिए महाराष्ट्र के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Read More राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर: 87 साल की बुजुर्ग से 23 लाख, जमीन और गाड़ियां हड़पने वाले भाजपा नेता पर FIR, इच्छामृत्यु मांगने पर जागा प्रशासन...

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी