सरकार को पेंशनर्स की दो टूक चेतावनी! मांगें पूरी करो, नहीं तो रायपुर में होगा बड़ा आंदोलन

सरकार को पेंशनर्स की दो टूक चेतावनी! मांगें पूरी करो, नहीं तो रायपुर में होगा बड़ा आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार और पेंशनर्स के बीच टकराव की आहट तेज हो गई है। प्रदेश के लाखों पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने साफ कहा है कि यदि वर्षों से लंबित मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है।

संगठन का दावा है कि प्रदेश के करीब 1 लाख 38 हजार पेंशनर्स लंबे समय से अपनी जायज मांगों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी नाराजगी को लेकर रायपुर में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार के खिलाफ रणनीति पर चर्चा की और आंदोलन का संकेत दिया है। _________________________________________________________________________________________________________________________________________________1781412299

पेंशनर्स की मांगों में 2 प्रतिशत अंतरिम राहत और एरियर भुगतान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, आयकर में विशेष छूट, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स के लिए निःशुल्क तीर्थयात्रा योजना तथा 70 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को अतिरिक्त 20 प्रतिशत पेंशन का लाभ शामिल है। संगठन का कहना है कि ये सुविधाएं किसी विशेष अनुग्रह की नहीं बल्कि पेंशनर्स के अधिकारों से जुड़ी मांगें हैं।

Read More ‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम

प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी भीषण गर्मी को देखते हुए आंदोलन की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो राजधानी में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर मांगों के तत्काल निराकरण की मांग की जाएगी।3_2026_06_14_101557

Read More CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार पेंशनर्स की मांगों पर समय रहते फैसला लेगी या फिर राजधानी की सड़कों पर हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। फिलहाल, पेंशनर्स संगठन ने सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इंतजार की सीमा अब खत्म होने लगी है।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग