आयकर छापे के बाद… छत्तीसगढ़ आयकर छापे के बाद व्यापारी ने खेला धोखाधड़ी का बड़ा खेल, सहयोगी ब्रोकर के साथ हुए गिरफ्तार

आयकर छापे के बाद… छत्तीसगढ़ आयकर छापे के बाद व्यापारी ने खेला धोखाधड़ी का बड़ा खेल, सहयोगी ब्रोकर के साथ हुए गिरफ्तार

आयकर छापे के बाद… छत्तीसगढ़ आयकर छापे के बाद व्यापारी ने खेला धोखाधड़ी का बड़ा खेल, सहयोगी ब्रोकर के साथ हुए गिरफ्तार रायपुर : करोड़ो का टीएमटी सरिया खरीद कर पैसा गबन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ईश्वर टीएमटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मई 2022 […]

आयकर छापे के बाद… छत्तीसगढ़ आयकर छापे के बाद व्यापारी ने खेला धोखाधड़ी का बड़ा खेल, सहयोगी ब्रोकर के साथ हुए गिरफ्तार

रायपुर : करोड़ो का टीएमटी सरिया खरीद कर पैसा गबन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ईश्वर टीएमटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि मई 2022 में लगभग 1.33 करोड़ रूपये का टीएमटी सरिया स्वास्तिक स्टील्स नामक फर्म के कर्ताधर्ता भावेश पटेल को बिक्री किया गया था। उक्त माल को किसी अन्य फर्म को भावेश पटेल के द्वारा बिक्री कर रकम प्राप्त कर ईश्वर टीएमटी को पैसे वापस नहीं किया गया था। पैसे की मांग करने पर भावेश पटेल फरार हो गया। थाना उरला में संबंधित मामले का अपराध क्र. 420/22 धारा 420,409 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। भावेश पटेल की गिरफ्तारी के लिये पुलिस पार्टी गुजरात भेजा गया। गुजरात पहुंचकर पुलिस पार्टी ने भावेश पटेल की तलाश शुरू की। लेकिन भावेश पटेल पुलिस पार्टी को चकमा देता रहा। काफी प्रयास के बाद भावेश पटेल पुलिस के कब्जे में आया। भावेश पटेल को पुलिस अभिरक्षा में रायपुर लाकर दिनॉंक 05.09.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड दो दिनों का हासिल किया गया। पुलिस रिमाण्ड के दौरान भावेश पटेल से गंभीरता से पूछताछ की गई। तब उसके द्वारा यह बताया गया कि काफी समय से उसके द्वारा रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर के टीएमटी सरिया उत्पाद बड़ी कंपनियों से सरिया खरीद कर उसे छ.ग. के अलावा अन्य राज्यों को माल सप्लाई किया जाता था। उसके द्वारा यह जानकारी दी गई कि 2019 में उसके द्वारा संचालित जय दुर्गा स्टील्स फर्म फाफाडीह रायपुर में आयकर विभाग का छापा पड़ा था। उसके बाद उसका कारोबार ठप््प पड़ गया था। तब उसने अपने साथी नितेश गोयल निवासी कबीर नगर रायपुर को ट्रेडिंग के काम में शामिल किया। उसने व्यापारियों को बताया कि स्वास्तिक स्टील्स उसकी कंपनी है। जबकि उक्त कंपनी नितेश गोयल की थी। स्वास्तिक स्टील्स नामक फर्म के नाम से टीएमटी विक्रेता कंपनियों से माल खरीद कर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के खरीददारों को माल बिक्री करने का बड़ा कारोबार फिर से चालू कर लिया गया। पुराने व्यापारी भावेश पटेल पर भरोसा कर उसे माल देते रहे।इस दौरान व्यापारियों को धोखा देने का सिलसिला शुरू हुआ। टीएमटी सरिया अधिक दामों में खरीद कर कम दामों में बेचकर भी स्वास्तिक स्टील्स मार्केट में अपना रूतबा कायम रखने का दिखावा करती रही। पर जब विक्रेता कंपनियों की देनदारी बढ़ने लगी तब अचानक जून 2022 के आस-पास भावेश पटेल अपना मोबाईल बंद कर फरार हो गया। तब तक ईश्वर टीएमटी सहित लगभग सोलह कंपनियों का करीबन बारह करोड़ रूपये की देनदारी स्वास्तिक स्टील्स पर थी। व्यापारी भावेश पटेल का तलाश करते रहे। पर वह फरार हो चुका था। व्यापारियों ने स्वास्तिक स्टील्स के ऑफिस में पता किया तो वह फर्म किसी और व्यक्ति नितेश गोयल का होना पाया गया। इस तरह भावेश पटेल किसी और के फर्म को अपना फर्म बताते हुये व्यापारियों को धोखे में रखकर कारोबार कर रहा था। आखिरकार ईश्वर टीएमटी के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। भावेश पटेल के गिरफ्तार होेने पर सारे मामले का खुलासा हुआ। भावेश पटेल के द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि स्वास्तिक स्टील्स फर्म के असली प्रोपाराईटर नितेश गोयल के साथ 70/30 प्रतिशत के लाभांश में काम करने का करार कर शुरूआत में व्यापारियों का भरोसा अर्जित कर बाद में धोखाधड़ी व बड़े पैमाने में रकम के गबन करने का खेल खेला गया था। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपी एक-दूसरे के ऊपर आरोप मड़ते रहे। उन्होनें अपने बचाव में कई दस्तावेज भी तैयार किये थे । दोनों आरोपी भावेश पटेल एवं नितेश गोयल को उरला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम प्रार्थी – धर्मेन्द पटेल पिता नवीन पटेल उम्र 38 साल साकिन मण्डी रोड नया टिम्बर मार्केट राधा टिम्बर के पास फाफाडीह गंज रायपुर छ.ग. गिरफ्तार आरोपी व पता:-

01.भावेश पटेल पिता श्री भोगी लाल पटेल उम्र 40 साल निवासी उंझा जिला मेहसाणा गुजरात।

Read More बिलासपुर में NTPC रोजगार घोटाला जिला प्रशासन और प्रबंधन पर गंभीर आरोप, CM हेल्पलाइन पहुंचा मामला

02.नितेश गोयल पिता श्री अशोल गोयल उम्र 33 साल साकिन एच डी डी 96 फेस 03 मेन रोड कबीर नगर जीपी चौक के पास थाना कबीर नगर रायपुर छ.ग.।

Read More Jagdalpur Kidnapping: 16 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 साल की मासूम बरामद; नाकाबंदी देख बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह
हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी, महिला आरक्षण मामले में स्वास्थ्य सचिव और PSC सचिव को अवमानना नोटिस
चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट
CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा
नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर