रायपुर के रिजॉर्ट से बाहर आई झारखंड की महिला विधायक ने शराब और मुर्गा पार्टी पर दिया भाजपा को ये करारा जवाब

रायपुर के रिजॉर्ट से बाहर आई झारखंड की महिला विधायक ने शराब और मुर्गा पार्टी पर दिया भाजपा को ये करारा जवाब

रायपुर के रिजॉर्ट से बाहर आई झारखंड की महिला विधायक ने शराब और मुर्गा पार्टी पर दिया भाजपा को ये करारा जवाब रायपुर : नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में झारखंड के 20 से अधिक विधायक ठहरे हुए हैं। गुरुवार को इन विधायकों ने रिजॉर्ट के गेट पर आकर मीडिया से बात की। यहां पर […]

रायपुर के रिजॉर्ट से बाहर आई झारखंड की महिला विधायक ने शराब और मुर्गा पार्टी पर दिया भाजपा को ये करारा जवाब

रायपुर : नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में झारखंड के 20 से अधिक विधायक ठहरे हुए हैं। गुरुवार को इन विधायकों ने रिजॉर्ट के गेट पर आकर मीडिया से बात की। यहां पर सवाल उठा कि, क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। क्या इसी वजह से विधायकों को झारखंड से दूर इस रिसॉर्ट में रखा गया है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, एक बार ठाकरे जी (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे) से पूछ लीजिए। किस तरह से परिस्थतियां भाजपा और केंद्र सरकार के द्वारा बनाई जाती हैं। किस तरह से ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।

ये भी पूछा गया कि जनता के पैसों पर रिजॉर्ट में विधायकों पर शराब मुर्गा पार्टी के आरोप भाजपा लगा रही है, जवाब में दीपिका ने कहा, यह सवाल असम के समय क्यों नहीं पुछा गया जब महाराष्ट्र के लोगों का तमाशा बनाया जा रहा था। हम लोग तो अपनी प्राइवेसी में अपने खर्चे पर रहने वाले विधायक हैं। हमें किसी से किसी तरह के पैसे खर्च कराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन आज यह परिस्थिति ही क्यों आई। उन्होंने कहा, झारखंड में 50 से अधिक की संख्या में विधायक सोरेन सरकार के साथ हैं। उसके बाद भी सरकार को अस्थिर करने का जो प्रयास हो रहा है वह बहुत शर्मनाक है। यह सवाल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से होने चाहिए कि क्या मजबूरी हुई कि विधायकों को अपना काम छोड़कर यहां रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, झारखंड कैबिनेट ने ऐसे फैसले लिए हैं कि वहां उल्लास का माहौल है। हम उनकी खुशियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। हम उनकी तकलीफ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। विधायक सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह, स्टीफन मरांडी के साथ झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर बातचीत के लिए बाहर आए थे। विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा, भाजपा शुरू से ही विधायकों को तोड़ने की कोशिश में है। लेकिन हम लोग नहीं टूटे और ना ही ओ लोग टोड पायेंगे ।

Read More बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज