शनिवार देर रात दुर्ग में दो गुटों में खूनी संघर्ष में 3 की हुई मौत..

शनिवार देर रात दुर्ग में दो गुटों में खूनी संघर्ष में 3 की हुई मौत..

शनिवार देर रात दुर्ग में दो गुटों में खूनी संघर्ष में 3 की हुई मौत.. दो दिन पहले डीजे की धुन में नाच रहे थे तब हुआ था विवाद.. दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत शनिवार देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामला […]

शनिवार देर रात दुर्ग में दो गुटों में खूनी संघर्ष में 3 की हुई मौत..

दो दिन पहले डीजे की धुन में नाच रहे थे तब हुआ था विवाद..

Read More जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

दुर्ग : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत शनिवार देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को खुद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए जाना पड़ा। पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम नंदनी खुंदनी की है। यहां 6 सितंबर की रात 8 बजे के करीब पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति का गणेश स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। डीजे की धुन में लोग नाच रहे थे। इसी डीजे में यादव मोहल्ला से धन्नु, करण, वासु और राजेश अपने साथियों के साथ पहुंचे और वो लोग भी नाचने लगे। इससे उनके और समिति के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया और आपस में बात करके मामले को निपटा दिया था। इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे के करीब वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन किया और शीतला मंदिर के पास बुलाया।

Read More CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

जैसे ही आकाश वहां पहुंचा धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा होता देख आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी, डंडे और हाथ मुक्का से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी विवाद बढ़ गया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती करण यादव, वासु यादव और राजेश यादव की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले में धन्नु यादव व 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। मारपीट की घटना में आकाश पटेल सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। आकाश के अधिक चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गांव के लोग इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने थाना प्रभारी को झगड़े की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पूरे थाना क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में रखा है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने घटना स्थल और दोनों मोहल्लों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है ।

Tags:

Latest News

Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा
CG Bear Attack: तेंदूपत्ता सीजन में जंगल बना खतरा, 6 भालुओं के हमले में 2 ग्रामीण गंभीर, इलाके में दहशत
CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Pune Crime Shocker: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग तेज
West Bengal Re-Polling 2026: गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 36.99% मतदान
Supreme Court on EC Petition: ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर अविश्वास सही नहीं’, TMC की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को राहत
Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप
सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार
Emergency Mobile Alert Test: देशभर में एक साथ बजा सायरन, NDMA ने किया पब्लिक सेफ्टी सिस्टम का ट्रायल
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Raipur IPL 2026: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग, फैंस के लिए बड़ी अपडेट
Train Alert: बिलासपुर जोन में मेगा ब्लॉक का असर, 10 ट्रेनें रद्द, कई रूट बदले; 3 मई से 22 मई तक सफर से पहले जरूर चेक करें अपडेट