महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने 2000 नेता-कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुआई में जाएंगे दिल्‍ली, ट्रेन की 18 बोगी बुक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने 2000 नेता-कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुआई में जाएंगे दिल्‍ली, ट्रेन की 18 बोगी बुक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने 2000 नेता-कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुआई में जाएंगे दिल्‍ली, ट्रेन की 18 बोगी बुक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को होने वाली रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अगले महीने एक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। मौका है महंगाई […]

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने 2000 नेता-कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुआई में जाएंगे दिल्‍ली, ट्रेन की 18 बोगी बुक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल


महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को होने वाली रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अगले महीने एक स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। मौका है महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन का। इसके लिए रायपुर से 18 बोगी की एक ट्रेन बुक की गई है।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ देश भर में आंदोलित कांग्रेस ने 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की है। इसमें देश भर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में इस रैली में जाने की तैयारी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, “इस रैली में जाने के लिए पार्टी ने 18 बोगी की एक ट्रेन बुक करा लिया है। विशेष ट्रेन रायपुर से 3 सितम्बर को रवाना होगी।

Read More रायपुर में चोर की अजीब पसंद! सिर्फ ब्रांडेड जूतों पर साफ कर रहा हाथ, CCTV से तलाश तेज

बताया जा रहा है, कुछ और पदाधिकारी हवाई जहाज और निजी साधनों से भी दिल्ली जाने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि कोविड काल के बाद यह कांग्रेस का दिल्ली में सबसे बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली में शामिल होने जाएंगे।

Read More फरसा लहराकर लोगो में दह्शत फ़ैलाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

सोमवार को राजीव भवन रायपुर में दिल्ली चलो सम्मेलन

कांग्रेस ने 22 अगस्त को रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी सचिव डॉ. चंदन यादव, और दूसरे नेता भी इसमें मौजूद रहने वाले हैं। यह बैठक “महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल-दिल्ली चलो सम्मेलन’ होगा। इसमें महंगाई के मुद्दे पर बात होगी, वहीं दिल्ली रैली की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

जिला और ब्लॉक समितियों में भी होगी बैठक

कांग्रेस ने जो कार्यक्रम तय किया है, उसके मुताबिक 25 अगस्त को प्रत्येक जिले में जिला कार्यकारिणी की बैठक में ऐसा सम्मेलन होगा। वहां दिल्ली रैली पर चर्चा होगी। जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। उसके बाद 27 अगस्त को प्रत्येक ब्लॉक कमेटी की बैठक होगी। वहां भी महंगाई पर चर्चा कर रैली में जाने के लिए लोगों के लिए और संसाधन जुटाने पर चर्चा की जाएगी।

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच