सारंगढ़ में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का मनाया गया 150वी वर्षगांठ

वंदे मातरम गीत राष्ट्रीय एकता अखंडता और भाईचारे का प्रतीक - डॉ संजय 

IMG-20260126-WA0001राष्ट्रीय जगत विजन। सारंगढ़ स्थित पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कॉलेज में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का 150वी वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने भारतमाता के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महाविद्यालय प्रशासन के शिक्षक गण, जनपद पंचायत के कर्मचारी एनएसएस एनसीसी के छात्र ने अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर अभिवादन किया।

            कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि राष्ट्र गान सुनकर जैसे देशभक्ति की भावना का शरीर में संचार होता है। वैसे ही भावना वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत सुनने पर होती है। माँ भारती के सम्मान में उनके नाम दुर्गा, कमला, सरस्वती आदि रूप का उल्लेख इस गीत में वर्ष 1875 में किया गया था। कभी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने संस्कृत और बांग्ला भाषण के मिश्रण में इस जीत की रचना की थी। यह गीत लोगों को देशभक्ति के एक सूत्र में बांधने के लिए पूरे देश में एक सशक्त माध्यम के रूप में काम किया। वन्दे मातरम के गीत और जज्बे से देश की आजादी मिली है , उसी जज्बे से देश के विकास में अपनी जो भी कार्य है उस कार्य से देश कों उन्नति के शिखर पर ले जाएं, विकसित राष्ट्र का निर्माण करें। 

स्वतंत्रता संग्राम के जय घोष में प्रेरणा का स्रोत बना राष्ट्रगीत वंदे मातरम - जिप अध्यक्ष

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम आजादी के समय महज एक नारा नहीं था बल्कि इन शब्द मात्र से आजादी के लिए संघर्ष स्वमेव बयां होता है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आहवान पर पूरे देश में वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती मनाई जा रही है जो राष्ट्र प्रेम भाईचारा एकता और अखंडता के प्रतीक के स्वरूप आत्मीय संदेश है। यह एक जय घोष था जो एक स्वतंत्र ऊर्जा, आपसी भाईचारा, एकता का बोध कराती थी, स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम मुख्य प्रेरणा स्रोत बनी। आईए आज हम सब मिलकर बोले वंदे मातरम,,,,,

Read More Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा

            इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय, इंद्रजीत बर्मन सीईओ जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा के पितृ पुरुष जगन्नाथ केशरवानी, कॉलेज आईक्यूएसी समिति सदस्य गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, डिप्टी कलेक्टर द्वय उमेश साहू, शिक्षा शर्मा, वर्षा बंसल एसडीएम सारंगढ़, संस्था के प्राचार्य डॉ लोकेश्वर पटेल विनय तिवारी उसतराम पटेल राधेश्याम नायक सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ मंचासीन रहे। 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार