BJP को मिला युवा नेतृत्व! नितिन नवीन बने सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह रहे साक्षी

BJP को मिला युवा नेतृत्व! नितिन नवीन बने सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह रहे साक्षी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया नेतृत्व मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। इसके साथ ही वे पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनकी ताजपोशी बीजेपी मुख्यालय में भव्य और ऐतिहासिक समारोह के बीच संपन्न हुई।

पदभार ग्रहण से पहले मंदिर दर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने से पहले नितिन नवीन ने आज सुबह दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।BJP-1768889634672

बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल
नितिन नवीन की ताजपोशी के अवसर पर बीजेपी मुख्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देशभर से आए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान मंच पर नितिन नवीन के साथ नजर आए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी समारोह में शामिल हुए।Nitin-Navin-BJP-1768888493280

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

पीएम मोदी के साथ मंच साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नितिन नवीन के साथ मंच पर पहुंचे। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा जताया।

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
बीजेपी मुख्यालय पहुंचते ही नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जिसे संगठन में युवा नेतृत्व के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

संगठनात्मक दृष्टि से अहम बदलाव
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नितिन नवीन की ताजपोशी से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में बीजेपी की रणनीति को मजबूती मिलेगी।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार