बिलासपुर में तीन जगह हिंसा: शराब बेचने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, होली खेलते समय युवक पर चाकू से हमला

बिलासपुर में तीन जगह हिंसा: शराब बेचने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, होली खेलते समय युवक पर चाकू से हमला

बिलासपुर | जिले में अलग-अलग स्थानों पर हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धुरीपारा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें बदमाशों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। बताया जा रहा है कि शराब बेचने का विरोध करने और होली खेलने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Read More नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं

धुरीपारा में महिलाओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Read More रायपुर के भनपुरी में गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान

 

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धुरीपारा की है। यहां शराब बिक्री का विरोध करने पर दो गुटों में विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

 

गोलबाजार में पुलिसकर्मियों से बदतमीजी, नशे में धुत्त बदमाशों ने की बहसबाजी

 

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलबाजार में शुक्रवार शाम पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात एक पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक को असामाजिक तत्वों की हरकतों को रोकना भारी पड़ गया। नशे में धुत्त बदमाशों ने पहले बाजार में हंगामा किया और जब पुलिस ने समझाइश दी, तो वे पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।

 

बदमाशों की हरकतें बढ़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

 

होली खेलते समय दो पक्षों में विवाद, चाकू से हमला

 

तीसरी घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के करनकापा-खमरिया गांव की है, जहां होली खेलते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, होली के दौरान विवाद किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ, लेकिन गुस्से में एक युवक ने चाकू निकालकर वार कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई

 

तीनों घटनाओं के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप