कनाडा में ट्रक ड्राइवरों के बीच गैंगवार, गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय मूल के आरोपी गिरफ्तार

कनाडा में ट्रक ड्राइवरों के बीच गैंगवार, गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय मूल के आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। कनाडा में ब्रैम्पटन में ट्रक ड्राइवरों के दो गुटों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने भारतीय मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 7 अक्टूबर की रात 10:45 बजे मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर के बीच मौजूद एक पार्किंग में हुई थी। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ था।

तीनों आरोपी हिरासत में
कनाडा पुलिस ने मामले की जांच के दौरान मनजोत भट्टी, नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी की पहचान की। 20 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था और इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य संदिग्ध आरोपी अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

आरोपों की जानकारी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर हथियार रखने, छिपाकर हथियार ले जाने, प्रतिबंधित बंदूक रखने और लापरवाही से बंदूक चलाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सभी को ट्रक में बंदूक होने का पता था, इसके बावजूद वे ट्रक में सवार हुए।

Read More महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य

जमानत और जांच की स्थिति
ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट में आरोपियों ने जमानत याचिका दाखिल की, जिसे स्वीकार कर लिया गया और पुलिस ने तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना का वीडियो पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है, ताकि संदिग्धों की पहचान में मदद मिल सके।

Read More CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी