क्या सिविल लाइन पुलिस केजू यादव उर्फ ( गोवर्धन ) के रहस्यमय हत्या से उठा पाएगी पर्दा ? पीएम रिपोर्ट बताएगी 5 फरवरी देर रात गोवर्धन के साथ कैसे मारपीट कर एम जी हेक्टर गाडी से ड्राइवर सीट से उतारा गया था?……… पति मर गया अपराध दर्ज करान

बिलासपुर: तखतपुर विधानसभा के ग्राम मोछ के संभ्रांत एवं संपन्न मालगुजार परिवार का 35 वर्षीय युवक गोवर्धन उर्फ केजू यादव के संदेहास्पद मौत के पूरे 15 दिन बीत गए हैं। परंतु आज भी मृतक के परिजन कभी पुलिस महानिरीक्षक,तो कभी पुलिस अधीक्षक तो कभी सिविल लाइन थाने पहुंचकर यह जानना चाह रहे है कि आखिर […]

बिलासपुर: तखतपुर विधानसभा के ग्राम मोछ के संभ्रांत एवं संपन्न मालगुजार परिवार का 35 वर्षीय युवक गोवर्धन उर्फ केजू यादव के संदेहास्पद मौत के पूरे 15 दिन बीत गए हैं। परंतु आज भी मृतक के परिजन कभी पुलिस महानिरीक्षक,तो कभी पुलिस अधीक्षक तो कभी सिविल लाइन थाने पहुंचकर यह जानना चाह रहे है कि आखिर उनके युवा पुत्र की मौत कैसे हुई और उस हत्या के मामले में अपराध दर्ज क्यों नहीं किया गया है अभी तक? परंतु शायद पुलिस इस प्रकरण की वस्तु स्थिति स्पष्ट करने के स्थिति में नहीं है। मोछ निवासी गोवर्धन यादव बिलासपुर भाजपा कार्यालय के पास स्थित एक बड़े बरसैंया होजरी एवं टेलरिंग संस्थान में बतौर स्टाफ ड्राइवर के रूप में विगत 15वर्षो से काम कर रहा था। इसी होजरी व्यवसाई के पारिवारिक कार्यक्रम शादी की सालगिरह में दिनांक 5 फरवरी 2023 को स्थानीय अमेरी चौक स्थित गोवर्धन पैलेस में आयोजित था। हालांकि गोवर्धन सरकंडा के पास स्थित जोरा पारा में एक मकान किराए पर लेकर रहता था। परंतु उसका अधिकतम समय होजरी दुकान एवं कार्यालय में ही बीतता था। अपने सेठ के वैवाहिक कार्यक्रम में काम करने एवं कार द्वारा मेहमानों को लाने एवं पहुंचाने में वह व्यस्त था। उसी दिन अर्थात 5 फरवरी 2023 को शादी की सालगिरह घर गोवर्धन पैलेस में क्या गंभीर घटना घटित हुई क्या उसके साथ मारपीट किया गया जिसकी वजह से उसके शरीर और सीर पर गंभीर चोटे आई थी यह तो पुलिस एवं शादी के साल गीरह मनाने गये बरसैंया के घरवाले ही जाने। परंतु देर रात गोवर्धन यादव की रक्तरंजित लाश नाली में गिरा पड़ा हुआ मिला था। उसके बाद गोवर्धन जिस बरसैंया होजरी एवं टेलरिंग संस्था में काम करता था वहां के मालिक, परिवार जन सहित सभी ने अपने को इस गंभीर घटना से अलग कर लिया है। मृत गोवर्धन के सर के पैराइटल एवं टेंपोरल रीजन में गंभीर चोट थे। अब सिविल लाइन पुलिस इस युवक के मृत्यु संबंधी वास्तविकता पता लगाकर दोषी पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही करें यही मृतक के परिजन मांग लिए दर दर भटक रही है विधवा।

केजऊ की हत्या के बाद मालिक के घर से कोई पूछने भी आज तक नहीं आया। जबकि हत्या की रात्रि केजऊ मालिक के यहां आयोजित शादी की सालगिरह पर गया था।


जोरापारा निवासी केजऊ यादव की विधवा पत्नी मीनाक्षी ने गुहार लगाई है कि पांच फरवरी की रात्रि अमेरी चौक में उसके पति की हत्या हुई है। मीनाक्षी ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। कलेक्टर कार्यालय भरण पोषण की मांग करने पहुंची मीनाक्षी ने बताया कि उसके पति का नाम गोवर्धन यादव ऊर्फ केजऊ है। पति केजऊ पुराना बस स्टैण्ड स्थित करबला में पिछले 15 साल से बरसैया ट्रैडर्स मालिक के यहां ड्रायवरी का काम करता था।

Read More आप करोड़पति बनेंगे या नहीं? हथेली पर सूर्य रेखा, भाग्य रेखा, अर्थ त्रिभुज को देखकर समझें पूरा कैलकुलेशन

मीनाक्षी के अनुसार घटना यानि 5 फरवरी को पति केजऊ मालिक के घर में आयोजित एक पार्टी में गया। लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि उसके पति की मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।केजऊ की मौत को पन्द्रह दिन से अधिक हो चुके हैं। अभी तक पोस्टमार्टम का रिपोर्ट नहीं आया है। मांग करने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस एफआईआर नहीं कर रही है।

Read More CG Breaking: कंटेनर बना चलता-फिरता गोदाम! 9 क्विंटल गांजा बरामद, 5 करोड़ की खेप जब्त

मीनाक्षी के अनुसार मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पति की हत्या में शहर के कुछ रसूखदार शामिल है। यही कारण है कि पुलिस से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। घटना के बाद पति के पूरे पीठ पर मारने पीटने का निशान पाया गया। कान भी कटा था। सिर पर चोट का गहरा निशान भी पाया गया था।


मीनाक्षी बताया कि घटना स्थल के आसपास स्थित सीसीटीवी का फुटेज उसके पास है। अमेरी चौक में देर रात्रि पार्टी से लौटते समय एमजी हेक्टर गाड़ी को रोककर उसके पति को दो लोगों ने बाहर निकाला। फुटेज में उसके पति को भागते हुए देखा गया। बाद में वह नाली में गिरा..फिर कभी नहीं उठा।

मुख्यमंत्री से लगाएगी गुहार

मीनाक्षी ने कहा कि एक दिन पहले पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा से लिखित शिकायत कर थाना में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही मामले की जांच कराने को कहा है। पुलिस महानिरीक्षक ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराएंगे। मीनाक्षी ने बताया कि यदि मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने और जांच की मांग को कबूल नहीं किया गया तो रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएगी।

एमजी हेक्टर से उतरा ड्रायवर की मौत

जानकारी देते चलें कि 5 फरवरी की रात्रि अमेरी चौक में एक ड्रायवर की मौत की जानकारी पुलिस के सामने आयी। जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि एमजी हेक्टर देर रात्रि अमेरी चौक पर रूकती है। गाड़ी में एक लड़की के अलावा दो अन्य लोग सवार हैं। गाडी से ड्रायवर केजऊ यादव को दो लोगों ने बाहर निकाला। बचने के लिए लडखडाते हुए केजऊ भागता है। भागते हुए नाली में गिरा लेकिन बाद में नहीं उठा। यह हम नहीं सी सी टीवी फुटेज कह रहा है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका