राहुल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या बहाल होगी संसद सदस्यता, मानसून सत्र में ले पाएंगे हिस्सा? जानिए सभी सवालों के जवाब –

राहुल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या बहाल होगी संसद सदस्यता, मानसून सत्र में ले पाएंगे हिस्सा? जानिए सभी सवालों के जवाब –

राहुल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या बहाल होगी संसद सदस्यता, मानसून सत्र में ले पाएंगे हिस्सा? जानिए सभी सवालों के जवाब – नई दिल्ली : मोदी सरनेम मामले में लोकसभा की सदस्यता खो चुके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने […]


राहुल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या बहाल होगी संसद सदस्यता, मानसून सत्र में ले पाएंगे हिस्सा? जानिए सभी सवालों के जवाब –


नई दिल्ली : मोदी सरनेम मामले में लोकसभा की सदस्यता खो चुके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी है। देश की सबसे बड़ी अदालत के इस फैसले के बाद सवाल उठने लगा कि अब आगे क्या होगा? क्या राहुल चुनाव लड़ पाएंगे, उनकी सदस्यता बहाल हो पाएगी, वे संसद सत्र में हिस्सा ले पाएंगे? जानकारों की मानें तो इन सभी सवालों का जवाब भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले में ही निहित है।

बहाल होगी संसद की सदस्यता
जानकारों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने के बाद एक बार फिर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो जाएगी। वे फिर से वायनाड के सांसद के तौर पर संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी की जब संसद सदस्यता गई थी, तब से वायनाड सीट खाली थी। वहां कोई उपचुनाव नहीं हुआ था, इसलिए राहुल गांधी दोबारा उस सीट से सांसद बहाल हो जाएंगे। राहुल फिर के फिर से संसद में आने का रास्ता खुल गया है और वे मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष की आवाज को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद वापस उनका आवास भी उन्हें मिल जाएगा। साथ ही अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव में भी वे खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर पाएंगे।

Read More सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां

मानसून सत्र में ले पाएंगे हिस्सा
जानकारों का कहना है कि जिस तरह से मोदी सरनेम मामले में दोषी साबित होने और सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता तुरंत ही चली गई थी ठीक उसी तरह से उनकी सदस्यता भी बहाल हो जाएगी। लोकसभा स्पीकर के पास कोर्ट के आदेश की प्रति पहुंचने के बाद यह स्पीकर पर निर्भर करता है कि वे कब तक राहुल की सदस्यता बहाल करने का फैसला लेते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले की प्रति मिलते ही स्पीकर इस तुरंत फैसला लेंगे और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सोमवार से राहुल गांधी संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।

Read More बस्तर में मलेरिया से 10 दिन में 3 स्कूली बच्चों की मौत, बजट मंजूर होने के बाद भी 2 साल से नहीं बंटी मच्छरदानियां

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह
हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी, महिला आरक्षण मामले में स्वास्थ्य सचिव और PSC सचिव को अवमानना नोटिस
चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट
CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा
नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर