दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला! दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला! दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला! दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर! नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है. यहाँ सभी 250 वार्डों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वोटर अपने मताधिकार […]

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदाता करेंगे 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला! दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर!

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है. यहाँ सभी 250 वार्डों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव के परिणाम 7 दिसंबर को आएंगे ।

ज्ञात हो कि हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर BJP और AAP पर है। भाजपा यहां अपनी साख बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है, क्योंकि पिछले 15 साल से निगम की सत्ता भाजपा के हाथ में है। इधर, कांग्रेस पिछली बार से अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।

Read More रायपुर से दुर्ग भिलाई तक ठगी का बड़ा जाल सस्ते लग्जरी मकान का झांसा देकर बिल्डर पिता पुत्र फरार

1,349 उम्मीदवार मैदान में
MCD चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। BJP और AAP ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं। JDU 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, तो AIMIM ने 15 कैंडिडेट उतारे हैं। BSP ने 174, NCP ने 29, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, और सपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा 382 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

Read More राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश

13,638 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
चुनाव आयोग ने पूरी दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। वोटर्स की सुविधाओं के लिए 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पोलिंग बूथ पर कुल 40 हजार जवान की तैनाती की गई है। चुनाव में 56000 EVM मशीन का इस्तेमाल किया जाेगा। बूथों पर चुनाव आयोग ने पारदर्शी तरीके से चुनाव के लिए CCTV लगवाए हैं।

केंद्र ने तीनों निगमों को एक किया
2012 तक, MCD एक हुआ करती थी, लेकिन बाद में इसे ईस्ट, नॉर्थ और साउथ निकायों में बांट दिया गया। बहरहाल, चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं और इस साल की शुरुआत में, केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया।संशोधन के बाद, दिल्ली के ईस्ट, नॉर्थ और साउथ नगर निगमों को मिलाकर एक कर दिया यानी अब दिल्ली में तीन नहीं एक मेयर होगा।

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी