युवती से दो युवकों का था अवैध संबंध, दोनों युवकों की हत्या कर परिजनों ने फेंकी गढ्ढे में लाश

युवती से दो युवकों का था अवैध संबंध, दोनों युवकों की हत्या कर परिजनों ने फेंकी गढ्ढे में लाश

युवती से दो युवकों का था अवैध संबंध, दोनों युवकों की हत्या कर परिजनों ने फेंकी गढ्ढे में लाश उत्तर प्रदेश : अयोध्या जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों युवकों की हत्या गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में […]

युवती से दो युवकों का था अवैध संबंध, दोनों युवकों की हत्या कर परिजनों ने फेंकी गढ्ढे में लाश

Chhattisgarh - Wife ran away from in-laws' house, when asked, said - my husband does not look beautiful, read full news

उत्तर प्रदेश : अयोध्या जिले में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों युवकों की हत्या गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में आशनाई में हुई थी। मृतक रवि मोदनवाल का हत्या आरोपी के परिवार की युवती से अवैध संबंध था, जिसको लेकर रवि मोदनवाल अपने मित्र मनोज मोदनवाल के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गोसाईगंज आया हुआ था, जहां पर लड़की के परिजनों ने दोनों युवकों की डंडे से मारकर हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था।

ऐसे हुआ खुलासा
एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि युवती से मिलना उसके परिजनों को नागवार गुजरा और योजनाबद्ध तरीके से घर में ही दोनों युवकों की डंडे से मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फेंकने के लिए अयोध्या धाम के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के निवासी दो युवकों को बुलाया गया और पिकअप से दोनों युवकों का शव थाना हैदरगंज क्षेत्र के हैदरगंज कस्बे के बाहर ब्रह्मा बाबा तिराहे के पास गड्ढे में फेंक दिया गया था। पुलिस ने फोन सर्विलांस के सहारे मामले का खुलासा कर दिया है।

प्रतापगढ़ के रहने वाले थे दोनों युवक
थाना हैदरगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्क्वाट टीम ने पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या में शामिल 5 लोग अभी भी फरार हैं। हत्या के आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा,शव को फेंकने में उपयोग में लाया गया प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व मृतक का बैग बरामद कर लिया है। दोनों मृतक युवक प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और व्यवसाय के संबंध में उनका गोसाईगंज आना जाना लगा रहता था। जिसके बाद मोदनवाल परिवार से ही उनका एक युवती से अवैध संबंध हो गया था। जो मौत का कारण बन गया ।

Read More 20 साल तक फरारी, पहचान बदली और सिस्टम को दिया चकमा! SBI घोटाले के फरार आरोपी आखिरकार चढ़े CBI के हत्थे

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के हैदरगंज इलाके के ब्रह्मा बाबा तिराहे के पास गड्ढे में दो अज्ञात युवकों का शव ग्रामीणों ने देखा था. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हैदरगंज ने माले की जानकारी अधिकारियों को दी. इसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी ग्रामीण भी मौक पर पहुंचे। शव को परीक्षण करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घटना को अंजाम देने के बाद शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। इसके बाद पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई थी।

Read More छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है। राष्ट्रीय जगत विजन के द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट राष्ट्रीय जगत विजन के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट
पाइल्स ऑपरेशन बना मौत का कारण? 22 वर्षीय युवक की मौत पर डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, सड़क पर उतरे परिजन
वन विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत! जंगल में घंटों तड़पता रहा श्रमिक, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Railway Alert: 29 जून तक रायपुर-बिलासपुर समेत 10 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष
कागजों में भरा था गोदाम, हकीकत में गायब निकला 2441 क्विंटल धान! कवर्धा में 81 लाख के घोटाले का खुलासा, प्रभारियों पर FIR
Raipur Traffic Alert: मुहर्रम पर आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, दोपहर 2 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन