CGPSC घोटाले में दो और की गिरफ्तार, पूर्व चेयरमैन सोनवानी के भतीजे व पूर्व एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार, कल बुलाया गया था पूछताछ के लिए..

CGPSC घोटाले में दो और की गिरफ्तार, पूर्व चेयरमैन सोनवानी के भतीजे व पूर्व एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार, कल बुलाया गया था पूछताछ के लिए..

रायपुर।। छत्तीसगढ़ में हुए CGPSC घोटाले से जुडी बड़ी खबर आ रही है। इस घोटाले में 2 और गिरफ्तारी हुई है। CGPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में नितेश सोनवानी व […]

रायपुर।। छत्तीसगढ़ में हुए CGPSC घोटाले से जुडी बड़ी खबर आ रही है। इस घोटाले में 2 और गिरफ्तारी हुई है। CGPSC गड़बड़ी मामले में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में नितेश सोनवानी व ललित गनवीर को कोर्ट में सीबीआई पेश कर सकता है। पीएससी घोटाले में ये पांचवीं गिरफ्तारी होगी। इससे पहले पीएससी के पूर्व चेयरमैन, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के अलावे एक उद्योगपति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी मुताबिक अब एक अधिकारी व एक अभ्यर्थी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सौम्या राय की कोर्ट में दोनों को पेश किया जायेगा। आपको बता दें कि नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। CBI की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है।

कल दोपहर 2 बजे ही CBI की ओर से पूछताछ के लिए दोनों को बुलाया गया था। अब खबर है कि लंच के बाद कोर्ट में दोनों को अब पेश किया जायेगा। दोनों की रिमांड पर लेने की कोशिश सीबीआई करेगी।

 

Read More नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Read More रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन

बता दें कि CGPSC ने 19 अलग-अलग विभागों के 210 पदों के लिए 2021 में भर्ती विज्ञापन जारी किया था। 2022 में आयोग ने परीक्षा पूरी की थी। 210 पदों में आयोग ने 625 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया था। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग ने अंतरिम सूची जारी की, तो अभ्यर्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। बता दें कि इसी मामले को लेकर बीतें दिनों PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया गया था।

Tags:

Latest News

आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार
महंगे मोबाइल लेकर 3.23 लाख की चपत, भुगतान मांगने पर 5 लाख का चेक थमाया, फिर रकम देने से मुकरा गया आरोपी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज
आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2006 से मिलेगा 2400 ग्रेड-पे का लाभ
रफ्तार और लापरवाही के कहर से बुझ गया 2 घरों का चिराग, हादसों में दो युवक की मौत, एक घायल रेफर
सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा: बिहार से अंबिकापुर जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; 4 की हालत गंभीर
दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1.37 करोड़ का ई-चालान बकाया; नोटिस जारी