बलरामपुर सहकारी बैंक में 1.33 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार

बलरामपुर सहकारी बैंक में 1.33 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार

बलरामपुर सहकारी बैंक में 1.33 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार सरगुजा : बलरामपुर जिले के सहकारी बैंक रामानुजगंज में 1.33 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत और सहयोगी मनोज विश्वास को गिरफ्तार किया है। गबन की रकम से खरीदे गए एक […]

बलरामपुर सहकारी बैंक में 1.33 करोड़ का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार


सरगुजा : बलरामपुर जिले के सहकारी बैंक रामानुजगंज में 1.33 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत और सहयोगी मनोज विश्वास को गिरफ्तार किया है। गबन की रकम से खरीदे गए एक ट्रैक्टर और एक पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पहले ही बैंक के कर्मचारी विजय उइके और राजेश पाल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संगठित गिरोह बनाकर की गई गड़बड़ी
पुलिस जांच में पाया गया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक शंकर राम भगत ने अपने सहयोगियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर नियमों को ताक पर रखते हुए किसानों, समितियों और खाताधारकों को मिलने वाली सरकारी रकम का गबन किया। गबन की गई राशि में समितियों के लाभांश और ऋण की धनराशि भी शामिल है।

Read More जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के 3 जवान घायल; हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज

गिरफ्तारी और मामले का खुलासा

Read More बेटे को परेशान करने के आरोप पर भड़का विवाद, बाम्बे आवास में दो पक्षों के बीच मारपीट

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी समितियां बनाकर उनके नाम पर चेकबुक, जमा पर्चियां और निकासी पर्चियां तैयार कर सरकारी धनराशि को निजी खातों में स्थानांतरित किया। शंकर राम भगत अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि मनोज विश्वास को राजपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में भगत ने गबन की बात स्वीकार कर ली है।



फर्जी खातों में किया धन का हस्तांतरण

    जांच के दौरान यह भी पता चला कि किसान क्रेडिट कार्ड और समितियों की रकम को फर्जी तरीके से निजी खातों में स्थानांतरित किया गया। उदाहरण के तौर पर, मनोज विश्वास के खाते में चार बार में कुल 63.82 लाख रुपये से अधिक की राशि स्थानांतरित की गई। इसी प्रकार अन्य लोगों के खातों में भी गबन की रकम भेजी गई।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही, रामानुजगंज पुलिस आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

    Tags:

    Latest News

    खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
    एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
    Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
    कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
    Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
    छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
    20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
    Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
    छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
    Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई