आज तुलसी विवाह के दिन जानिए पूजा करने की सरल विधि और कई महत्वपूर्ण बातें…

आज तुलसी विवाह के दिन जानिए पूजा करने की सरल विधि और कई महत्वपूर्ण बातें…

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है। प्रभु श्रीहरि विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। विष्णुजी की पूजा-आराधना में तुलसी का पत्ता या तुलसी दल इस्तेमाल करना शुभ फलदायी माना गया है। हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाया जाता है। आज 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी […]

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है। प्रभु श्रीहरि विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। विष्णुजी की पूजा-आराधना में तुलसी का पत्ता या तुलसी दल इस्तेमाल करना शुभ फलदायी माना गया है। हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाया जाता है। आज 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन तुलसी माता का भव्य श्रृंगार किया जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से उनका विवाह करवाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। देवउठनी एकादशी के खास मौके पर आप बेहद आसान तरीके से घर पर तुलसी विवाह कर सकती हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह की पूजन विधि…

कैसे करें तुलसी विवाह ?शाम के समय परिवार के सभी सदस्य तैयार होकर तुलसी विवाह का आयोजन करें।

एक छोटी चौकी पर घर में बिल्कुल बीचोंबीच में तुलसी का पौधा स्थापित करें।

Read More बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: माओवादियों के 3 डंप बरामद, 136 BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त

इसके बाद मां तुलसी को स्नान करें। तुलसी के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और गमलों को भी साफ कर लें।

Read More Chhattisgarh Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ सकता है असर, किसानों की बढ़ सकती है चिंता

पुराना चढ़ा हुआ फल, फूल समेत सभी चीजों को हटा दें।

इसके बाद मां तुलसी का दुल्हन की तरह श्रृंगार करें।

तुलसी की टहनियों पर लाल चूड़ी,मोगरे का गजरा,हार,बिंदी,बिछिया और सिंदूर समेत सभी चीजों को पहनाकर फूलों की माला पहनाएं।

अब गन्ना और केले के पत्तों से सुंदर मंडप बनाएं। मंडप को फूलों, झालर और साड़ी से सजाएं। रंगोली बनाएं।

अष्टदल कमल बनाकर एक छोटी चौकी पर शालिग्राम जी को स्थापित करें और उनका श्रृंगार करें।

अब एक कलश स्थापित करें। शालिग्राम जी को तुलसी के दाईं ओर स्थापित करें।

तुलसी जी और शालिग्राम भगवान को दूध में भीगी हल्दी लगाएं।

गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप लगाएं और उसकी पूजा करें।

शालिग्राम भगवान और माता तुलसी पर गंगाजल से छिड़काव करें।

शालिग्राम भगवान को धोती अर्पित करें और तुलसी और भगवान विष्णुजी को धागे से बांधे।

अब दूध और चंदन से शालिग्राम जी को तिलक लगाएं और माता तुलसी को रोली से तिलक करें।

फल,फूल,धूप-दीप समेत पूजा की सभी सामग्री को तुलसी माता और शालिग्रामजी को अर्पित करें।

इसके बाद पुरुष शालिग्रामजी को अपनी गोद में उठा लें और महिलाएं तुलसी माता को अपनी गोद में उठा लें। फिर तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें।

याद रखें कि तुलसी विवाह के लिए पति-पत्नी का साथ होना जरूरी है। मान्यताओं के अनुसार, कुंवारी कन्या या कुंवारे लड़के तुलसी विवाह नहीं करा सकते हैं।

अगर विवाह के समय बोला जाने वाला मंगलाष्टक जानते हैं, तो अवश्य करें। तुलसी विवाह के बधाई गीत गाएं।

अंत में पूजा के दौरान जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमायाचना मांगे और पंचामृत में तुलसी का पत्ता डालकर, खीर और पूड़ी का भोग लगाएं।

विष्णुजी और माता तुलसी का कपूर से आरती उतारें। परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद वितरित करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप