अधिकारीयों की मनमानी, खुद बनाया नियम, खुद ही किया उलंघन, जिसपर लगे गंभीर आरोप उसे दे डाली नौकरी…

अधिकारीयों की मनमानी, खुद बनाया नियम, खुद ही किया उलंघन, जिसपर लगे गंभीर आरोप उसे दे डाली नौकरी…

रायपुर| आए दिन सुर्ख़ियों में रहने वाला आबकारी विभाग आज फिर समाचारों की सुर्ख़ियों में है वजह शराब की ओवर रेटिंग या कोचियाओं को शराब परोसना नहीं बल्कि स्वयं के द्वारा बनाए नियम का स्वयं ही पालन न करना है| दरअसल शराब दुकान में कई ऐसे व्यक्ति कार्य कर रहे हैं जिनके उपर पूर्व में […]

रायपुर| आए दिन सुर्ख़ियों में रहने वाला आबकारी विभाग आज फिर समाचारों की सुर्ख़ियों में है वजह शराब की ओवर रेटिंग या कोचियाओं को शराब परोसना नहीं बल्कि स्वयं के द्वारा बनाए नियम का स्वयं ही पालन न करना है| दरअसल शराब दुकान में कई ऐसे व्यक्ति कार्य कर रहे हैं जिनके उपर पूर्व में किसी न किसी मामले में अपराध पंजीबद्ध है| वहीं दूसरी तरफ विभागीय अधिकारीयों द्वारा यह नियम बनाया जाता है कि जिनपर किसी भी प्रकार का कोई भी अपराध पंजीबद्ध होगा उन्हें शराब दुकानों में नौकरी नहीं दी जाएगी|

 

Read More दो दिन थमेगी जंगल सफारी की सैर, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक

जाने मामला…

 

अमित शर्मा या अमित मुतगल नाम भले ही आपको दो लग रहे हैं लेकिन व्यक्ति एक ही है| बता देंकी अमित के चर्चे काफी फेमस हैं| शराब दुकानों में फिर मामला चाहे घटती का हो या किसी अपराधिक प्रवित्ति के व्यक्ति को नौकरी दिलाने का हो| अमित के अधिनस्थ आने वाले शराब दुकान व्यास तलब मैटल पार्क स्थित देसी शराब दुकान लाखों की घटती का भार ढो रहा है| रकम भी कोई छोटी नहीं बल्कि 10 लाख रूपये जैसी बड़ी रकम है| लेकिन साहब को इससे क्या करना साहब को तो अपनी जेब भरने से मतलब है| आज का मामला किसी दुकान की घटती का तो नहीं है बल्कि आज का मामला एक अपराधिक व्यक्ति को नियम विरुद्ध नौकरी दिलाने का है| और मज़े की बात तो यह है की आबकारी उपायुक्त रामकृष्ण मिश्र जी ने भी इस व्यक्ति का अनुमोदन कर दिया| सूत्रों की मानें तो अमित शर्मा ने इस व्यक्ति से मोटी तगड़ी रकम लेकर इसे नौकरी पर लगवाया है|

Read More डीएड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बदसलूकी, ACP ने प्रदर्शनकारी का मोबाइल छीनकर अंधेरे में फेंका

रायपुर के भांटागांव स्थित शराब दुकान में गंगाधर कश्यप नामक व्यक्ति सेल्समैन के रूप में पदस्थ है| गंगाधर पर पूर्व में दीनदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत 64, 64(2)(m), 296, 6 बी एन एस 2023 की धाराओं में गंभीर आरोप लगे थे जिसके बाद गंगाधर कुछ समय के लिए जेल भी गया था| वहीं न्यायालय में गंगाधर का यह मामला अभी लंबित है| सूत्रों की माने तो गंगाधर ने अपना चरित्र प्रमाणपत्र  दीनदयाल थाना क्षेत्र से न बनवा कर पुरानी बस्ती थाना से जुगाड़ के माध्यम से मैनुअली बनवाया है जिसका महत्त्व शायद न के बराबर है| इतने पढ़े लिखे होने के बावजूद अधिकारीयों की इस तरह की लापरवाही शायद यही कारण है कि आज शराब दुकान जिसे सरकारी खजाने को भरने का एक मुख्य आय का स्रोत माना जाता है वह आज खुद ही घटती की मार झेल रहा है| मिली जानकारी के अनुसार अमित शर्मा के अधिनस्थ आने वाले अधिकांश दुकान जैसे (उरला, गोगांव, भांटागांव) के शराब दुकानों में भी घटती की खबर है| वहीं अमित शर्मा ने अपने कई दुकानों में ऐसे लड़कों को नौकरी पर लगवाया है जो उस योग्य हैं ही नहीं|

अमित शर्मा के अधिनस्थ आने वाले भांटागांव शराब दुकान की बात की जाए तो बीती रात इस दुकान का एक विडियो भी हमारे हांथ लगा है| विडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है की किस तरह से दुकानों के बहार लूट चल रही है| दुकानों के बहार बाकायदा एक व्यक्ति की तैनाती की गई है जो शराब को अतिरिक्त दर पर बेच रहा है| वहीं शराब लेने आए ग्राहकों से पूछने पर पता चला है की यह कृत्य यहाँ प्रतिदिन किया जाता है| कई ग्राहकों ने यह भी बताया की दुकान के कर्मचारियों द्वारा ही करवाया जाता है| ताकि काली कमाई का कुछ हिस्सा उनके जेब में भी जा सके|

 

वहीं अगर अमित के खासमखास दोस्त अभिषेक शर्मा की बात की जाये तो अभिषेक शर्मा भी अमित के नक्शेकदम पर चल रहे हैं अभिषेक के अधिनस्थ आने वाले दुकानों का भी हाल कुछ ऐसा ही है| पूर्व में अभिषेक शर्मा पर तो कई गंभीर आरोप भी लगे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी तो मानों जैसे मस्त मौला की जिंदगी व्यतीत कर रहे हों| अभिषेक के अधिनस्त आने वाले अधिकांश शराब दुकान आज घटती की मार झेल रहे हैं वहीं अभिषेक के दुकानों में कई ऐसे लड़के आज भी कार्य कर रहे हैं जो उस योग्य ही नहीं| मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा ने भी इनसे अच्छी खासी रकम की कमाई की है| अभिषेक व अमित खुद इस योग्य तो नहीं की इस पद का भार उनके नाजुक कन्धों में दिया जा सके| आबकारी नियमों की माने तो जो व्यक्ति स्नातक की डिग्री हासिल कर चुका है उसे ही एरिया मैनेजर बनाया जाना चाहिए लेकिन विशेष सूत्रों की माने तो यह दोनों तो ढंग से 12वीं क्लास भी पास नहीं कर पाए हैं फर्जी डिग्री फर्जी निवास प्रमाण पत्र के सहारे यह दोनों आज एरिया मैनेजर के पद पर काबिज है। बता दे कि आबकारी नियम के अनुसार जो व्यक्ति छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी है उसे ही कार्य पर रखने का प्रावधान है लेकिन यहां तो BIS कंपनी के एमडी पिरन सिंह की लीला अपरंपार है। विशेष सूत्रों की माने तो सभी के जाली दस्तावेज बनवाकर यह तीनों आज एरिया मैनेजर के पद पर काबिज है अपने और मासिक महानताना के साथ-साथ ऊपरी मलाई भी सफाचट कर रहे हैं। अब इस ऊपरी मलाई का हिस्सा बंटवारा कहां-कहां किया जाता है यह तो यह तीनों ही बता सकते हैं या फिर इनका भगवान ही मालिक है।

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा