पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बघेल पर किया पलटवार, कहा-हाईकोर्ट ने संपत्ति मामले में आरोप को निराधार बताया है, कांग्रेस ने सिंहदेव को पकड़ाया है झुनझुना जिसको आज तक नंबर दो का न विभाग दिया गया है और ना पोर्टफोलियो आखिर क्यों?

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बघेल पर किया पलटवार, कहा-हाईकोर्ट ने संपत्ति मामले में आरोप को निराधार बताया है, कांग्रेस ने सिंहदेव को पकड़ाया है झुनझुना जिसको आज तक नंबर दो का न विभाग दिया गया है और ना पोर्टफोलियो आखिर क्यों?

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बघेल पर किया पलटवार, कहा-हाईकोर्ट ने संपत्ति मामले में आरोप को निराधार बताया है, कांग्रेस ने सिंहदेव को पकड़ाया है झुनझुना जिसको आज तक नंबर दो का न विभाग दिया गया है और ना पोर्टफोलियो आखिर क्यों? रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर […]

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बघेल पर किया पलटवार, कहा-हाईकोर्ट ने संपत्ति मामले में आरोप को निराधार बताया है, कांग्रेस ने सिंहदेव को पकड़ाया है झुनझुना जिसको आज तक नंबर दो का न विभाग दिया गया है और ना पोर्टफोलियो आखिर क्यों?


रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा है । रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री जी जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश क्यों घबरा रहे है ? प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। चाहे वह कोयला घोटाला, हो या शराब घोटाला की बात होती है तो बचाव में पंजा सामने आता है । 2018 के बाद से हर महीने भूपेश यही कहते हैं रमन सिंह की संपत्ति बढ़ी है , छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा दिया है कि ये आरोप तथ्यहीन निराधार और राजनीति से प्रेरित है।

रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश को हाईकोर्ट के फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा है । मुझ पर आरोप लगाना मुख्यमंत्री की आदत का हिस्सा बन गया है। छत्तीसगढ़ के 2003 के चुनाव से मेरी संपत्ति की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम झुनझुना पकड़ाकर गए हैं। 7 जुलाई को सरकारी कार्यक्रम में पीएम और सीएम दोनों थे। प्रधानमंत्री जी प्रदेश को 7 हजार 600 करोड़ की सौगात देकर गए हैं।

Read More रायपुर में आधी रात लक्ष्य ज्वेलर्स में घुसे चोर, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि झुनझुना तो कांग्रेस ने सिंहदेव को पकड़ाया है जिसका उदाहरण है उन्हें आज तक नंबर दो का पोर्टफोलियो और विभाग भी आबंटित नहीं किया गया है। केवल नाम के लिए 100-110 दिन का उप मुख्यमंत्री बना दिए हैं. धान खरीदी में CM पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये केंद्र पर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि धान खरीदी नहीं कर रही है। केंद्र चावल खरीदती है, धान नहीं खरीदती।

Read More ‘सुशासन तिहार’ में बच्चों से कराई गई सेवा! मंच के सामने शरबत-नाश्ता बांटते दिखे नाबालिग, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आरोप लगाया 2018 से 2022 तक का हम आंकड़ा पेश कर रहे हैं. केंद्र ने 80 प्रतिशत चावल खरीदा है. केंद्र धान नही खरीदती है. चावल केंद्र सरकार खरीदकर पैसा दे रही है. ये प्रमाणित हो रहा है. कांग्रेस भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि ED जैसे प्रदेश में कार्यवाही कर रही है, इससे बड़ी कार्यवाही पूरे देश में नहीं हो सकती है। आईटी- ईडी ने पूरे प्रकरण में जांच किया। इसके बाद 13 हजार पन्नों का चार्जशीट पेश कर दिया है। अब न्यायालय आरोपियों को सजा सुनाएगी। पूरे प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है शराब में कैसा घोटाला हो रहा है । और अपने बचने के लिए कैसे अधिकारियों को फसाने की तैयारी चल रही है।

Tags:

Latest News

दिल्ली में फर्जी स्मार्टफोन फैक्ट्री का भंडाफोड़! OPPO, OnePlus और Realme के नाम पर बिक रहे थे नकली मोबाइल दिल्ली में फर्जी स्मार्टफोन फैक्ट्री का भंडाफोड़! OPPO, OnePlus और Realme के नाम पर बिक रहे थे नकली मोबाइल
बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार! पहाड़ियों के बीच मिला सीक्रेट बंकर, BGL लॉन्चर और विस्फोटक सामान बरामद
‘सुशासन तिहार’ में बच्चों से कराई गई सेवा! मंच के सामने शरबत-नाश्ता बांटते दिखे नाबालिग, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
‘डबल इंजन’ की रफ्तार से बदलेगा बंगाल! CM बनते ही सुवेंदु अधिकारी के 6 बड़े फैसले, BSF से आयुष्मान तक एक्शन मोड में सरकार
‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर हाई कोर्ट सख्त! नाम पर उठे सवाल के बाद जी एंटरटेनमेंट बदलेगा डॉक्यूमेंट्री का टाइटल
रायपुर में आधी रात लक्ष्य ज्वेलर्स में घुसे चोर, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार
वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी अपील, सोना खरीदने और विदेश यात्राओं पर रोक लगाने की सलाह
शपथ के 24 घंटे में ही ‘विजय सरकार’ में दरार! तमिल गीत विवाद पर सहयोगी दलों ने खोला मोर्चा
ChatGPT और AI की मदद से IPL टिकट घोटाला! दुर्ग के 4 युवक लखनऊ में गिरफ्तार, फर्जी पास बेचकर कर रहे थे ऑनलाइन ठगी
CG Board Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NSUI नेता पर 3 हजार में प्रश्नपत्र बेचने का आरोप, बिलासपुर से दबोचा गया आरोपी
CG Betting Racket Busted: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा, मास्टर पैनल ऑपरेटर लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार
8000mAh बैटरी और पावरफुल चिप के साथ आ रहा ये गेमिंग फोन, लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स