महाराष्ट्र राजनीति : बागी हो चुके शिंदे गुट को पटखनी देने की कोशिश, ठाकरे ग्रुप ने चला अब ये राजनीतिक पैंतरा

महाराष्ट्र राजनीति : बागी हो चुके शिंदे गुट को पटखनी देने की कोशिश, ठाकरे ग्रुप ने चला अब ये राजनीतिक पैंतरा

महाराष्ट्र राजनीति : बागी हो चुके शिंदे गुट को पटखनी देने की कोशिश, ठाकरे ग्रुप ने चला अब ये राजनीतिक पैंतरा महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बीच सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बगावत करने वाले शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्य घोषित करवाने की कार्रवाई शुरू की है. सीएम ठाकरे के निर्देश पर […]

महाराष्ट्र राजनीति : बागी हो चुके शिंदे गुट को पटखनी देने की कोशिश, ठाकरे ग्रुप ने चला अब ये राजनीतिक पैंतरा

महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बीच सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बगावत करने वाले शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्य घोषित करवाने की कार्रवाई शुरू की है. सीएम ठाकरे के निर्देश पर पार्टी की ओर से असेंबली के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को पत्र भेजकर सदन से सदन से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है. वहीं बागी विधायकों के नेता और शिवसेना के सीनियर लीडर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने इस कदम का मजाकर उड़ाते हुए कानून विरोधी बताया है.

बागी 12 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग
शिवसेना सांसद और सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के करीबी अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने बुधवार को मुंबई में कहा, ‘हमने डिप्टी स्पीकर को एक पत्र भेजकर पार्टी के 12 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. इन विधायकों ने पार्टी की बुधवार को बुलाई गई बैठक में भाग नहीं लिया, इसलिए उनकी असेंबली से मेंबरशिप रद्द होनी चाहिए.’

Read More खाली पेट फल खाना सही या गलत? जानें न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की राय

अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने बताया कि जिन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है, उनके नाम एकनाथ शिंदे प्रकाश सुर्वे, तानाजी सावंत, महेश शिंदे, अब्दुल सत्तार, संदीप भुमारे, भरत गोगावाले, संजय शिरसत, यामिनी यादव, अनिल बाबर, बालाजी देवदास और लता चौधरी हैं.

Read More Gaming Smartphone खरीदने से पहले इन 3 चीजों को जरूर करें चेक, वरना पछताएंगे

शिंदे गुट ने किया ठाकरे गुट पर पलटवार
पार्टी की ओर से इस कार्रवाई पर एकनाथ शिंदे गुट ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मराठी में ट्वीट कर कहा, ‘आप किसे धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं? हम आपकी चालबाजियों को जानते हैं और कानून को भी समझते हैं. संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, व्हिप विधायी कार्यों के लिए लागू होता है न कि किसी बैठक के लिए.’

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने ट्वीट में कहा, ‘हम इसके बजाय आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं क्योंकि आपके पास (विधायकों की) पर्याप्त संख्या नहीं है, लेकिन फिर भी आपने 12 विधायकों का एक समूह बनाया है. हमें इस तरह की धमकियों से फर्क नहीं पड़ता.’

डिप्टी स्पीकर को भेजा पत्र
असम के गुवाहाटी में डेरा डाले शिवसेना के 37 बागी विधायकों ने भी गुरुवार को महाराष्ट्र असेंबली डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक पत्र भेजा. पत्र में डिप्टी स्पीकर को अवगत कराया गया कि पहले की तरह एकनाथ शिंदे ही सदन में उनके नेता बने हुए हैं. पत्र में यह भी सूचित किया गया कि सुनील प्रभु के स्थान पर शिवसेना विधायक भरत गोगावले को विधायक दल का मुख्य सचेतक
शिंदे गुट ने यह पत्र डिप्टी स्पीकर के उस आदेश के विरोध में भेजा, जिसमें उन्होंने बागी विधायक एकनाथ शिंदे की जगह अजय चौधरी को सदन में शिवसेना विधायक दल का नेता नियुक्त करने को अपनी मंजूरी दे दी थी. इसी बीच शिंदे गुट का असेंबली में समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को महाराष्ट्र असेंबली के निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार और गीता जैन भी मुंबई से फ्लाइट पकड़कर गुवाहाटी पहुंच गए. जिसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे की स्थिति और कमजोर हो गई.

2 निर्दलीय विधायक गुवाहाटी पहुंचे
ताजा हालात में सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के सामने सरकार और पार्टी दोनों गंवाने का खतरा पैदा हो गया है. हालात को देखते हुए वे धमकी और पुचकार, दोनों नीतियों को अपनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. एक और वे बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करवाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बागी विधायकों को ये संदेश भी दे रहे हैं कि वे अपनी कुर्सी और गठबंधन सरकार से बाहर आने को भी तैयार हैं. हालांकि उनकी चाल को समझते हुए बागी फिलहाल कोई रिस्पांस नहीं कर रहे हैं और हालात के अनुसार कदम उठाने का इंतजार कर रहे हैं

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना