Oppo का नया बजट फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

Oppo का नया बजट फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

नई दिल्ली। ओप्पो ने चीन में अपना एक और बजट फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Oppo A6c के नाम से पेश किया है, जो खास उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। इस हैंडसेट में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट और 6,500mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

Oppo A6c की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Oppo A6c का प्राइस चीन में CNY 799 यानी लगभग 11 हजार रुपये है, जिसके आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस डिवाइस को आप Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर ऑर्किड पर्पल और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Oppo A6c के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo के इस डिवाइस में 6.75-इंच HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और नेचुरल मोड में फुल sRGB कवरेज भी ऑफर कर रहा है। फोन में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिल रही है।

Read More Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट है जिसके साथ एड्रेनो 610 GPU है। डिवाइस 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है।

Read More Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन

Oppo A6c के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही ये डिवाइस 10x तक डिजिटल जूम भी सपोर्ट कर रहा है। सामने की तरफ फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh बैटरी है लेकिन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक