Lava Bold N2 5G: बजट सेगमेंट में एंट्री को तैयार Lava का नया 5G फोन, 3 जून को होगा लॉन्च

Lava Bold N2 5G: बजट सेगमेंट में एंट्री को तैयार Lava का नया 5G फोन, 3 जून को होगा लॉन्च

Lava International जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 3 जून 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा और लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। Lava Bold N2 5G में फ्लैट रियर पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो फोन के ऊपरी-बाएं हिस्से में दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा।

कंपनी इस फोन को Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च करेगी। फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा और इसके साइड में पावर बटन व वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। हालांकि प्रोसेसर, बैटरी और बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

याद दिला दें कि कंपनी ने इससे पहले Lava Bold N2 4G को फरवरी 2026 में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत ₹7,499 रखी गई थी। 4G मॉडल में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Lava Bold N2 5G को भी दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ उतारा जा सकता है।

Related Posts

Latest News

चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब