युवती के बाहर निकले दांतों का सिम्स में हुआ सफल सर्जरी, आयुष्मान कार्ड से परिजन के लाखों बचे

IMG_20260201_164218

राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने एक युवती बाहर निक ले दांतों की आर्थोगनेथिक सर्जरी सफलतापूर्वक की। जिससे चेहरे की मुस्कान लौट आई है। लाखों रुपए की लागत पर होने वाली इस सर्जरी को सिम्स के दंत चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क की है। जिससे युवती के परिवारों वालों को लाखों रुपए की बचत हुई है। युवती के मुस्कान को देखकर परिजनों में खुशी की लहर है। हसते समय दांत के बाहर दिखाई देने युवती नाखुश रहती थी वह अक्सर खुलकर हसने में भी कतराने लगती थी। सफल सर्जरी के बाद एक बार उनके चेहरे पर फिर से खुली मुस्कान लौट आई है। 

उपरी जबड़ा सामान्य से था बड़ा, हड्डियों को दिया सही आकार

Read More Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन

अपनी परेशानी लेकर वह सिम्स के दंत चिकित्सा विभाग पहुंची। आवश्यक एक्स-रे, सीटी स्कैन और रक्त जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उसका ऊपरी जबड़ा सामान्य से बड़ा था, होंठ छोटे थे, दांत बाहर निकले हुए थे, और निचला जबड़ा छोटा था। डॉक्टरों द्वारा उपचार की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पहले दांतों में ब्रेसेस (तार) लगाकर उनके विन्यास को ठीक किया गया और उन्हें अंदर किया गया। इसके बाद सर्जरी के माध्यम से जबड़े की हड्डियों को सही आकार दिया गया।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

तीन चरणों में चली सर्जरी

पहले चरण में, ऊपरी जबड़े को काटकर छोटा किया गया, जिसे लेफोर्ट-1 ओस्टियोटोमी कहा जाता है। दूसरे चरण में, निचले जबड़े को आगे बढ़ाकर हड्डियों को बराबर किया गया, जिसे बाइलेटरल सैजिटल स्प्लिट ओस्टियोटोमी कहते हैं। अंतत:, ठुड्डी की हड्डी को सही आकार दिया गया, जिसे 'जीनियोप्लास्टी' कहते हैं। इस प्रकार, सभी हड्डियों को एक नए प्रारूप में व्यवस्थित किया गया, जिससे युवती को एक संतुलित चेहरा मिला। सिम्स प्रशासन का दावा है कि छत्तीसगढ़ का यह पहला मेडिकल कॉलेज अस्पताल है जहां दंत चिकित्सा विभाग द्वारा निरंतर इस प्रकार की आर्थोगनेथिक सर्जरी की जाती है। निजी अस्पतालों में इस तरह के इलाज पर आमतौर पर 2 से 3 लाख रुपये तक का खर्च आता है।

ऑपरेशन में इनका रहा सफल योगदान

इस ऑपरेशन दंत चिकित्सा विभाग के डॉ. भूपेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष एवं ओरल एंड मैक्सिलो-फेसिअल सर्जन डॉ. संदीप प्रकाश एवं उनकी टीम ने किया। डॉक्टरों की टीम में डॉ. जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ. केतकी कीनीकर, डॉ. हेमलता राजमणि, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. सोनल पटेल, रेडियो-डायग्नेसिस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह एवं निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति शामिल रहे।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार