दिल्ली में बड़ा हादसा: ढह गई चार मंजिला इमारत, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली में बड़ा हादसा: ढह गई चार मंजिला इमारत, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली में बड़ा हादसा: ढह गई चार मंजिला इमारत, 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में ईदगाह रोड की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। अब तक 8 लोग मलबे से निकाले गए, 12 के दबे होने की आशंका। राहत-बचाव कार्य जारी।

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में 12 लोग फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायर विभाग की 7 टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला सीलमपुर इलाके का है। यहां के ईदगाह रोड की जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। इमारत ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनफानन में इस घटना की सूचना फायर विभाग और पुलिस को दी गई। 

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 7 टीमों ने लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। घटना में 3 लोगों को अब तक बाहर निकाला गया है, जबकि 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना में बाहर निकाले गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए फायर विभाग ने बताया कि सीलमपुर के ईदगाह रोड इलाके में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ है। इस हादसे में घर में मौजूद करीब 12 लोग फंस गए। इनमें से 3 को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। फायर विभाग का कहना है कि भरभराकर ढही इमारत कुल चार मंजिल बनी हुई थी। मलबे में फंसे लोगों को फायर विभाग की टीम रेस्क्यू कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव का काम शुरू किया और मलबे को हटाना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने मलबे के नीचे दबे हुए तीन लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोग मलबे को हटाने में फायर विभाग की मदद कर रहे हैं। इस दौरान एक-एक ईट हटाकर उसके नीचे जिंदगी तलाशी जा रही है। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए फायर विभाग ने बताया कि हादसे वाली बिल्डिंग के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Read More Jharkhand Student Protest: भर्ती घोटालों पर झारखंड में उबाल, 11वें दिन भी सड़कों पर छात्र; विधानसभा घेराव का ऐलान, सरकार पर बढ़ा दबाव

घायलों की लिस्ट 
इस घटना में भ तक 8 लोगों को बाहर निकाला गया है। इन्हें जीटीबी अस्पताल और जेपीसी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में घायल होने वालों में 32 वर्षीय परवेज, 19 साल के नावेद, 21 साल की सीजा, 56 साल की दीपा, 60 साल के गोविंद, 27 साल के रवि कश्यप, 27 साल की ज्योति घायल हुए हैं। इसके अलावा 14 महीने की एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Read More नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना