Himachal Rain Havoc: हिमाचल में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 66 की मौत; 100 से ज्यादा सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

Himachal Rain Havoc: हिमाचल में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 66 की मौत; 100 से ज्यादा सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार गहराता जा रहा है। मूसलाधार बारिश, बादल फटने की घटनाओं, बाढ़ और भूस्खलन ने राज्य के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक सड़कें बंद होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में पुल, सड़कें और बिजली व्यवस्था क्षतिग्रस्त होने से गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी रखा है।

10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 जुलाई को किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 24 से 26 जुलाई के बीच चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और ऊना में तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

कांगड़ा में बादल फटने से तबाही, कई गांव अलग-थलग
सबसे ज्यादा असर कांगड़ा जिले की बोह घाटी में देखने को मिला, जहां बादल फटने के बाद बाढ़ और मलबे ने भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी मक्के की फसलें तबाह हो गईं, सड़कें बह गईं और कई संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए। गढ़घूं क्षेत्र में दोबारा भूस्खलन होने से कई गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं नियांगल पंचायत के मियोली गांव में नाले का रुख बदलने से करीब 15 मकान खतरे की जद में आ गए हैं, जबकि कई परिवारों के घरों के आंगन बह गए।

Read More Delhi Bus Crime: पर्दों की आड़ में 47 KM तक कथित दरिंदगी! स्लीपर बस से जुड़ा मामला, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

राहत शिविरों में पहुंचाए गए प्रभावित परिवार
आपदा के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बोह घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राहत शिविर स्थापित कर करीब 160 लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी प्रभावित परिवारों से बातचीत कर हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया है।

Read More ट्रेन में सफर बना मुसीबत! AC कोच में चूहों का आतंक, 5 महीने की बच्ची को बचाने मां ने लगाया बेडशीट का जुगाड़; Sleeper में कॉकरोच

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को नदियों, नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करें और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

मानसून बना बड़ी चुनौती
लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि प्रशासन का पूरा फोकस राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों पर है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि भारी बारिश का सिलसिला अभी थमने के संकेत नहीं हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू