दिग्विजय सिंह की पोस्ट से सियासी हलचल, पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर पर BJP-RSS की तारीफ

दिग्विजय सिंह की पोस्ट से सियासी हलचल, पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर पर BJP-RSS की तारीफ

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

तस्वीर में युवा पीएम मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पास जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि “RSS का जमीनी स्वयंसेवक और BJP का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यही संगठन की शक्ति है।”

उन्होंने यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर साझा की और बताया कि इसे उन्हें Quora साइट पर मिली। तस्वीर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मोदी को वरिष्ठ भाजपा नेताओं के चरणों में बैठा देखा जा सकता है।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह तस्वीर दिखाती है कि कैसे संघ और भाजपा के ढांचे में जमीनी स्तर के स्वयंसेवक और कार्यकर्ता नेतृत्व तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने इसे संगठन की ताकत और अनुशासन का उदाहरण बताया।

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

यह पोस्ट कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस तरह की पोस्ट विपक्षी नेताओं द्वारा किए जाने वाले अप्रत्याशित कदमों में से एक है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच