116 करोड़ से अधिक का महाघोटाला! चंडीगढ़ में फर्जी FD, शेल कंपनियों और बड़े अफसरों की मिलीभगत का खुलासा, 600 पन्नों की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

116 करोड़ से अधिक का महाघोटाला! चंडीगढ़ में फर्जी FD, शेल कंपनियों और बड़े अफसरों की मिलीभगत का खुलासा, 600 पन्नों की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

चंडीगढ़। ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ में सामने आए करोड़ों के घोटाले ने प्रशासनिक सिस्टम को झकझोर कर रख दिया है। 75 करोड़ के CREST घोटाले और 116.84 करोड़ के स्मार्ट सिटी फंड में कथित हेराफेरी की जांच अब उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में कई प्रभावशाली नाम सामने आने से पूरे सिस्टम में हलचल तेज हो गई है।

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब मुख्य आरोपी विक्रम वधावा और बैंक अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान CREST के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह का नाम लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वही इस केस के शिकायतकर्ता भी हैं। हालांकि अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन उनकी भूमिका की गहन जांच जारी है।

जांच में सामने आया है कि घोटाले को अंजाम देने के लिए बेहद सुनियोजित तरीके अपनाए गए। सरकारी राशि को छिपाने के लिए कई फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट बनाए गए, जबकि रिकॉर्ड में केवल एक ही दर्शाया गया। बैंक खातों में 272 संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले हैं, जिनमें से 31 पूरी तरह फर्जी बताए जा रहे हैं। करोड़ों रुपये रिश्तेदारों के खातों और कथित शेल कंपनियों कैपको फिनटेक और मर्टल बिल्डवेल में ट्रांसफर किए गए। अधिकारियों को गुमराह करने के लिए जाली बैंक स्टेटमेंट ईमेल के जरिए भेजे जाते रहे।

Read More राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट

इस पूरे मामले में नगर निगम द्वारा तैयार की गई 600 पन्नों की आंतरिक रिपोर्ट ने जांच को और तेज कर दिया है। यह रिपोर्ट अब EOW को सौंप दी गई है, जिसमें कई अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में कुछ बड़े अफसरों के नाम एफआईआर में जोड़े जा सकते हैं।

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

इस बीच राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता एचएस लकी ने इस घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर की वित्तीय हेराफेरी बिना उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने आरोपियों की कॉल डिटेल और डिजिटल कम्युनिकेशन की जांच सार्वजनिक करने की भी मांग की है, ताकि असली मास्टरमाइंड का खुलासा हो सके।

यह मामला अब केवल वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और संभावित गिरफ्तारियों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल