उत्तराखंड के चमोली में आर्मी कैंप के पास भीषण आग, कूड़े के ढेर से उठीं लपटें, इलाके में हड़कंप

उत्तराखंड के चमोली में आर्मी कैंप के पास भीषण आग, कूड़े के ढेर से उठीं लपटें, इलाके में हड़कंप

चमोली: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में आज दोपहर सेना के कैंप के पास स्थित कूड़े के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कैंप में करीब 100 जवान मौजूद थे, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता बढ़ा दी।

सूचना मिलते ही सेना और आईटीबीपी की फायर सर्विस टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि, तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है, जिससे लपटें आसपास के क्षेत्र में फैलती जा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता