धर्मांतरण विवाद पर उबाल! नारायणपुर में 20 जून को बंद, सर्व समाज ने रैली और चक्काजाम का किया ऐलान

धर्मांतरण विवाद पर उबाल! नारायणपुर में 20 जून को बंद, सर्व समाज ने रैली और चक्काजाम का किया ऐलान

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में ग्राम भरण्डा से जुड़े कथित धर्मांतरण विवाद ने अब बड़ा सामाजिक और जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। मामले को लेकर सर्व समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है और इसी के चलते 20 जून को नारायणपुर बंद, विशाल रैली और चक्काजाम का ऐलान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 8 जून को ग्राम भरण्डा में कुछ व्यक्तियों को ग्रामीणों द्वारा रोके जाने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप लगाए जाने के बाद मामला चर्चा में आया था। ग्रामीणों ने संबंधित लोगों को पुलिस के हवाले करते हुए निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि बाद में आरोपित बताए जा रहे व्यक्तियों को छोड़ दिए जाने की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में असंतोष और बढ़ गया।

इसी मुद्दे को लेकर आयोजित सर्व समाज की बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जून को नारायणपुर बंद रखा जाएगा तथा विशाल रैली और चक्काजाम के माध्यम से प्रशासन तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी।

Read More Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

बैठक के बाद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने थाना भरण्डा पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जा सकता है। अब 20 जून को होने वाले बंद और रैली पर पूरे बस्तर संभाग की नजर टिकी हुई है। प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की चुनौती भी होगी।

Read More राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Tags:

Latest News

अरपा भैंसाझार घोटाला..10 दागी SDM'S को अभयदान, केवल नियम का पालन करने वाले अफसर को किया टारगेट... अरपा भैंसाझार घोटाला..10 दागी SDM'S को अभयदान, केवल नियम का पालन करने वाले अफसर को किया टारगेट...
'सीएमओ' लिखी स्कोडा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, CMO लापता
Jalandhar Spa Raid: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट? हरियाणा से बुलाए गए लोगों की भूमिका जांच के दायरे में
LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट : 16 अगस्त तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो बंद हो सकती है सब्सिडी
Mumbai Crime: 32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए बिजनेस पार्टनर ने रची MD की हत्या की साजिश! 40 लाख की सुपारी, 7 गिरफ्तार
Guna Gangrape Case: टेकरी सरकार मंदिर से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे; दो की तलाश जारी
Elvish Yadav Bollywood Debut: टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे एल्विश यादव, रेमो डिसूजा की एक्शन फिल्म से करेंगे एंट्री
30 लाख का फर्जी मेडिकल बिल घोटाला : 10 महीने बाद जागी पुलिस, अब सवाल—क्या सिर्फ शिक्षक नेता ही दोषी या अफसर भी होंगे बेनकाब?
शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक तस्वीर! स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, दो शिक्षक जांच के घेरे में
बेमेतरा बैंक स्कैम: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का खेल, पूर्व बैंक मैनेजर तमिलनाडु से गिरफ्तार
Surguja HIV Alert: नशे के लिए साझा इंजेक्शन बना जानलेवा, सरगुजा संभाग में 175 लोग HIV संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
Kawardha News: वनांचल के छात्रावास में छात्रा की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप; जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित