जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे

जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बहुप्रतीक्षित प्रदर्शन शुरू हो गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में समर्थक पहले से मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी देखने को मिली।

CJP का आरोप है कि NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से तिरंगा और किताब लेकर आने का आह्वान किया तथा कहा कि आंदोलन पूरी तरह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के दायरे में रहकर किया जाएगा। पार्टी की ओर से किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Read More Andhra Pradesh: मलेरिया की गोली खाने के बाद गांव में मचा हड़कंप, 53 लोग बीमार; 7 साल की बच्ची की मौत

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रोफेशनल्स और अभिभावक शामिल हुए। कई समर्थक प्रतीकात्मक रूप से कॉकरोच मास्क और हाथों में फूल लेकर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, जबकि प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Read More Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी