Chhattisgarh News: देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से बिगड़ी हालत; पड़ोसी भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में

Chhattisgarh News: देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से बिगड़ी हालत; पड़ोसी भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। जिले के पलारी गांव में देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देर रात सभी को लगातार उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में सभी को निजी वाहन से जिला अस्पताल कोण्डागांव लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। प्रभावित लोगों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से सभी मरीजों को आवश्यक उपचार मिल सका।

भोजन के कुछ घंटे बाद बिगड़ने लगी तबीयत
जानकारी के अनुसार, प्रभावित सभी लोग पलारी गांव के देवांगन परिवार के सदस्य हैं। रविवार को परिवार ने घर में जंगल से लाए गए देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी बनाकर भोजन किया था। शुरुआत में किसी को कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन रात करीब दो बजे के बाद परिवार के सदस्यों को एक-एक कर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। कुछ ही देर में सभी की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती, तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच की। जांच में कुछ लोगों की हालत अपेक्षाकृत गंभीर पाई गई, जिसके चलते पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। वहीं तीन अन्य लोगों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कुछ समय निगरानी में रखा गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भर्ती मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

Read More Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार

पड़ोसी परिवार भी हुआ फूड पॉइजनिंग का शिकार
जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ईशा दुग्गड़ ने बताया कि रविवार को पलारी गांव से एक ही परिवार के कई सदस्य फूड पॉइजनिंग की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। पूछताछ में पता चला कि सभी ने घर में बनी फूटू (देशी मशरूम) की सब्जी खाई थी। जांच के बाद जिन मरीजों की स्थिति गंभीर थी, उन्हें भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य को उपचार और ऑब्जर्वेशन के बाद घर भेज दिया गया।

Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार ने वही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसी परिवार को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्यों में भी फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए और उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सभी मरीजों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Tags:

Latest News

CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही CGPSC भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मूल्यांकन की मांग खारिज, 1:3 अनुपात नहीं होने पर भी चयन प्रक्रिया सही
कान पकड़कर उठाया तो बच्ची के कान से निकला खून, बाल आयोग हुआ सख्त, डीईओ से मांगी रिपोर्ट
प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ भी टैक्स फ्री
तीन दिन तक प्रसव का इंतजार, गर्भवती और गर्भ में पल रहे 8 माह के बच्चे ने तोड़ा दम
गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज