सौम्या चौरसिया,समीर विश्नोई.सूर्यकान्त तिवारी सहित दो अन्य की सम्पत्ति हुई जप्त

सौम्या चौरसिया,समीर विश्नोई.सूर्यकान्त तिवारी सहित दो अन्य की सम्पत्ति हुई जप्त

सौम्या चौरसिया,समीर विश्नोई,सूर्यकान्त तिवारी सहित दो अन्य की सम्पत्ति हुई जप्त रायपुर : कोल लेवी और मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है। ईडी ने इस मामले में 152.31 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच किया है। ईडी के मुताबिक पिछले दिनों कोरबा और रायगढ़ के डीसी कार्यालयों में खनन विभागों सहित 75 […]

सौम्या चौरसिया,समीर विश्नोई,सूर्यकान्त तिवारी सहित दो अन्य की सम्पत्ति हुई जप्त


रायपुर : कोल लेवी और मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है। ईडी ने इस मामले में 152.31 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच किया है। ईडी के मुताबिक पिछले दिनों कोरबा और रायगढ़ के डीसी कार्यालयों में खनन विभागों सहित 75 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली और आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्र किए। ईडी ने करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

ईडी (ED) ने विशेष अदालत में उपसचिव सौम्या चौरसिया समेत आइएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कोर्ट में पेश कर दिया है। वहीं पेश करने से पहले सभी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही ईडी की टीम बाक्स और बोरों में भरकर दस्तावेज़ लेकर कोर्ट पहुंची। ईडी ने अंतिम रूप से सूर्यकांत तिवारी (65), सौम्या चौरसिया (21), आईएएस समीर विश्नोई (5), सुनील अग्रवाल और अन्य की 152.31 करोड़ रुपये की चल और 91 अचल संपत्तियां जप्त किया है। बता दें इससे पहले शुक्रवार को विशेष अदालत में शुक्रवार को आठ हजार पन्नों का चार्जशीट पेश किया था।

Read More BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

यह आरोप पत्र आइएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल से जुड़ा है। इन चारों ही आरोपितों ने कैसे करोड़ों रुपयों की हेराफेरी की। आइएएस ने कैसे पद पर रहकर अपनी ताकतों का इस्तेमाल किया, यह पूरी जानकारी अदालत को दी गई है। बता दें आज आइएएस समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल सहित उपसचिव सौम्या चौरसिया फिर से अदालत में पेश किये जाएंगे।

Read More अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी गाड़ियों में चार्जशीट लेकर चुपचाप रायपुर की अदालत पहुंचे। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में अधिकारियों ने आरोप पत्र पेश करने की जानकारी दी। हालांकि शनिवार को आरोप पत्र पेश करने की चर्चा थी, मगर एक दिन पहले ही ईडी ने पेश कर दिया। इधर न्यायिक हिरासत में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की कोर्ट में पेशी है। वहीं उपसचिव सौम्या चौरसिया की रिमांड अवधि खत्म होगी, लिहाजा उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जायेगा। बचाव पक्ष के अधिवक्ता फैजल रिजवी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र पेश किया है। शनिवार को सभी को कोर्ट में पेशा किया जायेगा।

चार्जशीट में करोड़ों का अवैध हिसाब

न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने कोर्ट में पेश किए गए आरोप पत्र में आइएएस समीर विश्वनोई, कारोबारी लक्ष्मीकांत, सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी द्वारा की गई आर्थिक गड़बड़ियों का उल्लेख किया है। पहले भी ईडी ने कोर्ट को बताया था कि जिन दस्तावेजों को आयकर विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय से साझा किया है उसमें अवैध उगाही के तथ्य हैं। उनमें कहा गया है कि 16 महीनों में ही कोयला परिवहन से करोड़ों रुपए की वसूली हुई।यह रकम बांटी गई।

किसान ने ईडी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत कोर्ट में एक आवेदन की चर्चा है। शुक्रवार को ईडी के अफसरों के खिलाफ भिलाई निवासी किसान दीपेश टांग ने अधिवक्ता आदित्य वर्मा के जरिए शिकायत का आवेदन दिया है। आवेदक ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा है कि बेवजह मुझे ईडी के अधिकारी परेशान कर रहे हैं। पूछताछ के नाम पर मुझे मुर्गा बनाया जाता है। घंटों बैठाकर रखने के साथ धमकाया और मारपीट किया जाता है। दीपेश का कहना है कि मैने अपनी जमीन शांति देवी चौरसिया,अनुराग चौरसिया को बेची थी। ईडी के अधिकारी बार-बार बुलाकर यह दबाव डालते है कि उपसचिव सौम्या चौरसिया का नाम लो।दीपेश ने कोर्ट से सुरक्षा देने की मांग की है।इस आवेदन की सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।

Tags:

Latest News

राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 
सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल