नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से होगी पूछताछ,ईडी ने 21जूलाईको बुलाया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से होगी पूछताछ,ईडी ने 21जूलाईको बुलाया नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालयन ने सोनिया गांधी को अब जांच में शामिल होने के लिए 21 जुलाई को बुलाया है। ईडी द्वारा गांधी को 23 जून के लिए दूसरा समन जारी किया गया था, लेकिन 75 वर्षीय कांग्रेस नेता उस तारीख […]

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से होगी पूछताछ,ईडी ने 21जूलाईको बुलाया

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालयन ने सोनिया गांधी को अब जांच में शामिल होने के लिए 21 जुलाई को बुलाया है। ईडी द्वारा गांधी को 23 जून के लिए दूसरा समन जारी किया गया था, लेकिन 75 वर्षीय कांग्रेस नेता उस तारीख पर पेश नहीं हो सकीं, क्योंकि कोविड-19 और फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी।
अधिकारियों ने कहा कि गांधी ने समन को चार सप्ताह के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था, इसलिए उन्हें 21 जुलाई को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष को पूर्व में 8 जून को पेशी के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 23 जून के लिए समन जारी किया गया था. मालूम हो कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पहले ही काफी लंबी पूछताछ हो चुकी है. इस मामले में सोनिया गांधी पर आरोप है कि उन्होंने सहयोगियों के साथ मिलकर एसोसिएट जर्नल लिमिटेड (AJL) पर कब्जा करने के लिए यंग इंडियन नाम की एक कंपनी बनाई. बाद में इस कंपनी में शैल कंपनियों के जरिए लोन लिया गया।

आरोप है कि कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का कथित लोन एसोसिएट जनरल लिमिटेड को दिया था. यह लोन कांग्रेस ने यंग इंडियन को दिया था और इसके आधार पर एसोसिएट जर्नल लिमिटेड के अधिकांश शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास चले गए थे। आरोप है कि 90 करोड़ रुपये के लोन के बदले यंग इंडियन ने कांग्रेस को मात्र 50 लाख रुपये दिए थे. फिलहाल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है।

Read More दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में

Read More खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत: 24 हाई-टेक 'डायल-112' वाहन तैनात, लाइव सीसीटीवी से लैस; जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने दिखाई हरी झंडी
जल संसाधन विभाग में बड़ा टेंडर घोटाला, चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिए गए वर्षों की गणना के नियम
बस्तर की नई लाइफलाइन या विस्थापन का दर्द? 45 साल बाद फिर जिंदा हुआ बोधघाट डैम का जिन्न, दांव पर 56 गांव
कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज