महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड

महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड

महादेव सट्टा केस में ईडी ने हिमांशु शेखर को रायपुर कोर्ट में पेश किया, 28 नवंबर तक रिमांड पर भेजा; जांच अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को कथित रिश्वत देने के मामले में भूमिका की जांच

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। जांच में उसका नाम मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान सामने आया था। ईडी के अनुसार, हिमांशु पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया और वहां सौरभ से उसकी मुलाकात हुई। एजेंसी को संदेह है कि केस के निपटारे के नाम पर जांच और न्यायिक अधिकारियों को कथित रिश्वत देने के लिए हवाला के जरिए 15 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ। इस रकम में हिमांशु को बड़ी राशि मिलने की बात भी जांच के दायरे में है।

हिमांशु को सोमवार रात 10:15 बजे रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। करीब ढाई घंटे चली सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर सौंप दिया। ईडी अब उससे दुबई में सौरभ चंद्राकर से हुई मुलाकातों, कथित हवाला लेन-देन और सट्टेबाजी की कमाई विदेश भेजने में भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था, पहली गिरफ्तारी को कोर्ट ने अवैध माना

Read More कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED; BDS ने किया नष्ट

हिमांशु के देश छोड़कर जाने की आशंका के चलते उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसी आधार पर 20 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई जाते समय उसे रोक लिया गया। इसके बाद ईडी उसे अपने कार्यालय ले गई।

Read More बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे

ईडी के मुताबिक, हिमांशु को 21 नवंबर की रात 1:10 बजे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एजेंसी ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी। हालांकि, बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया और 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किए जाने के नियम को लेकर सवाल उठाए।

सुनवाई के दौरान ईडी के वकील सुनील गोंसाल्वेस ने दलील दी कि हिमांशु को 20 नवंबर को दोपहर 3:03 बजे केवल लुकआउट सर्कुलर के आधार पर रोका गया था। उस समय वह जांच अधिकारी की हिरासत में नहीं था। इसलिए गिरफ्तारी का समय 21 नवंबर की रात 1:10 बजे से माना जाना चाहिए।

अदालत ने ईडी की इस दलील को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि रायपुर ईडी के अधिकारी मुंबई पहुंच चुके थे और हिमांशु दोपहर 3:03 बजे से ही उनकी हिरासत में था। ऐसे में 24 घंटे की अवधि उसी समय से गिनी जाएगी। उसे 21 नवंबर की दोपहर तक अदालत में पेश किया जाना चाहिए था। शहर में आवाजाही में हुई देरी को इसका आधार नहीं बनाया जा सकता।

इस आधार पर विशेष पीएमएलए अदालत ने ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार कर दिया और हिमांशु को रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद ईडी ने इस आदेश को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद हिमांशु को दोबारा गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया।

म्यूल खातों से विदेश भेजी गई सट्टे की कमाई की भी जांच

ईडी की जांच में हिमांशु की भूमिका केवल कथित 15 करोड़ रुपए के लेन-देन तक सीमित नहीं है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि सट्टेबाजी से मिली रकम को म्यूल बैंक खातों और हवाला के जरिए विदेश भेजने में उसकी क्या भूमिका रही है।

जांच एजेंसी को संदेह है कि सौरभ चंद्राकर से मुलाकातों के दौरान केस के निपटारे और कथित रिश्वत के लिए रकम के लेन-देन से जुड़े मामले तय हुए थे। इस संबंध में हिमांशु से पूछताछ की जा रही है।

22 से ज्यादा गिरफ्तारियां, 116 से अधिक आरोपी

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े बड़े कारोबारियों और राजनीतिक लोगों की कथित भूमिका की भी जांच चल रही है। एजेंसियां इनके खिलाफ सबूत जुटा रही हैं। इस मामले में अब तक 22 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 116 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।

दुबई में गिरफ्तार दूसरे प्रमोटर रवि उप्पल को भी रायपुर लाए जाने की संभावना जताई गई है। वहीं, मामले में कुछ और गिरफ्तारियों की तैयारी की चर्चा है। हिमांशु शेखर को फिलहाल 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा गया है।

Tags:

Latest News

10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर 10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद