Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर भूल से भी न तोड़ें ये नियम, वरना बिगड़ सकते हैं काम!

Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर भूल से भी न तोड़ें ये नियम, वरना बिगड़ सकते हैं काम!

Varuthini Ekadashi Rules: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है और इनमें भी वरुथिनी एकादशी को बेहद पुण्यदायी बताया गया है. मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि इस व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन न किया जाए, तो व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता और जीवन में बाधाएं भी आ सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

वरुथिनी एकादशी के दिन भूल से भी न तोड़ें ये नियम

क्रोध और विवाद से रहें दूर
एकादशी के दिन मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहना जरूरी होता है. इस दिन किसी से झगड़ा या अपशब्द बोलने से व्रत का पुण्य कम हो सकता है.

Read More Navratri 2026: नवरात्रि में बन रहा गजकेसरी योग, इन 7 राशियों के लिए शुभ संकेत

तामसिक भोजन का सेवन न करें
इस दिन लहसुन, प्याज, मांसाहार और मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. घर में जिन सदस्यों ने व्रत नहीं रखा है उन्हें भी इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

चावल खाने से करें परहेज
एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना जाता है. मान्यता है कि इससे व्रत का फल नष्ट हो सकता है.

झूठ बोलने से बचें
मान्यता के अनुसार, इस दिन झूठ बोलना या किसी को धोखा देना बहुत अशुभ माना जाता है.

देर तक सोना न करें
एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और पूजा करना शुभ होता है. इसलिए इस दिन देर तक सोने से बचना चाहिए.

तुलसी दल न तोड़ें
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय है, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है. इसलिए पूजा के लिए तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें.

कैसे करें वरुथिनी एकादशी व्रत?
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं. उन्हें फल, फूल और तुलसी अर्पित करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और दिनभर भगवान का स्मरण करें. व्रत के दौरान फलाहार किया जा सकता है और अगले दिन द्वादशी तिथि पर विधिपूर्वक पारण किया जाता है.

क्या मिलता है इस व्रत का फल?
मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं, धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं. यह व्रत न केवल धार्मिक बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए भी बेहद लाभकारी माना गया है.

वरुथिनी एकादशी का महत्व?
वरुथिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हजारों सालों के तप के बराबर पुण्य मिलता है. मान्यता है कि यह व्रत व्यक्ति के दुर्भाग्य को दूर कर उसे सौभाग्य प्रदान करता है. साथ ही, यह व्रत मोक्ष की प्राप्ति में भी सहायक माना गया है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल