ख़बर का असर....कोल घोटाले की आंच 10 जनपथ तक! मास्टरमाइंड राम गोपाल अग्रवाल गिरफ्तार; वकील के X पोस्ट से रायपुर से दिल्ली तक मचा हड़कंप

ख़बर का असर....कोल घोटाले की आंच 10 जनपथ तक! मास्टरमाइंड राम गोपाल अग्रवाल गिरफ्तार; वकील के X पोस्ट से रायपुर से दिल्ली तक मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अचानक एक बड़ा भूचाल आ गया है। राज्य के बहुचर्चित शराब, 540 करोड़ के कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को EOW ने हिरासत में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गुट में बेचैनी बढ़ा दी है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि राष्ट्रीय जगत विजन ने आज ही इस पूरे मामले को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के छपने के कुछ ही घंटों बाद इतना बड़ा घटनाक्रम सामने आ गया, जिसने राजनीतिक गलियारों का तापमान अचानक बढ़ा दिया है।

वकील की 4 लाइनों की पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

इस गिरफ्तारी के बीच अधिवक्ता नरेशचंद्र गुप्ता की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की गई एक पोस्ट ने मामले को और भी गरमा दिया है। उनकी पोस्ट ने सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में हलचल मचा दी है। उन्होंने लिखा- *"अब 10 जनपथ का चिट्ठा खुलने वाला है। ATM संकट में और पूर्णतः फेल। बैंक/बैंकर सब कुछ उगलेगा। एजेंसी को बधाई।"*

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

क्या राम गोपाल ही हैं वो 'बैंकर'?

जैसे ही राम गोपाल अग्रवाल ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़े, राजनीतिक जानकारों ने वकील गुप्ता की पोस्ट के मायने निकालने शुरू कर दिए। पोस्ट में जिस 'एटीएम' के फेल होने और 'बैंकर' के सब कुछ उगलने की बात कही गई है, उसे राम गोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के नजरिए से देखा जा रहा है।

राम गोपाल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और नान के अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले तीन साल से वे फरार चल रहे थे। अब माना जा रहा है कि एजेंसी के सामने वे पर्दे के पीछे चल रहे कई राज खोलने वाले हैं। नरेश चंद्र गुप्ता ने जिस तरह दिल्ली के 10 जनपथ की तरफ इशारा किया है, उसने इस बात का सस्पेंस और गहरा कर दिया है कि क्या सच में 540 करोड़ के कोल लेवी घोटाले की आंच दिल्ली दरबार तक पहुंचने वाली है।

बेटे से पूछताछ, फिर पिता पहुंचे ईओडब्ल्यू

मंगलवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने राम गोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को बुलाकर लंबी पूछताछ की थी। बेटे से पूछताछ के बाद ही तीन साल से गायब चल रहे राम गोपाल खुद EOW दफ्तर पहुंचे, जहां उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ईडी और ईओडब्ल्यू लंबे समय से उनकी तलाश कर रहे थे।

127 करोड़ का कस्टम मिलिंग घोटाला भी गले की फांस

कोल लेवी के अलावा इन पर कस्टम मिलिंग घोटाले का भी आरोप है। यह पूरा मामला 2015 से 2023 के बीच का है। धान की मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को जो प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, उसमें जमकर नियमों की अनदेखी हुई। अपने चहेते राइस मिलर्स को फायदा पहुंचाने के लिए अनुचित लाभ दिया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब 127 करोड़ रुपए का गोलमाल हुआ है।

फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है। लेकिन अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राम गोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद वह कौन सा नया राज बाहर आता है, जिसकी गूंज दिल्ली के 10 जनपथ तक सुनाई देगी।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार