बुजुर्ग दंपति के डीमैट अकाउंट का बैलेंस हुआ शून्य, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलकर 44.35 लाख रुपये ठगी

बुजुर्ग दंपति के डीमैट अकाउंट का बैलेंस हुआ शून्य,  ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलकर 44.35 लाख रुपये  ठगी

बिलासपुर : क्रांति नगर निवासी एक बुजुर्ग दंपति के डीमैट अकाउंट से ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलकर 44.35 लाख रुपये के शेयर एवं म्यूचुअल फंड निवेश में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि क्रांति नगर निवासी रत्नेश दुबे (47) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके माता-पिता शकुंतला दुबे और रमेश प्रसाद दुबे के नाम से 'एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड' के बिलासपुर स्थित नारायण प्लाजा कार्यालय में दो डीमैट खाते संचालित हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनधिकृत तरीके से उनके माता-पिता के खातों से जुड़ी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए और इसके बाद शेयर और म्यूचुअल फंड से जुड़े लेन-देन कर लिए गए।

रत्नेश दुबे के अनुसार कंपनी से मिली जानकारी में एक डीमैट खाते का बैलेंस शून्य बताया गया, जबकि दूसरे खाते की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका दावा है कि 5 दिसंबर 2023 को वेंचुरा सिक्योरिटीज से लगभग 31.25 लाख रुपये मूल्य के शेयर तथा अन्य निवेश सहित कुल करीब 44.35 लाख रुपये की प्रतिभूतियां एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के माध्यम से स्थानांतरित कर दी गईं, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जनवरी में ही कंपनी के बिलासपुर और रायपुर कार्यालयों से संपर्क कर ई-मेल के माध्यम से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की हैं।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

तारबाहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डीमैट खातों से जुड़े ई-मेल और मोबाइल नंबर कैसे बदले गए, लेन-देन किसके खातों में हुआ और धोखाधड़ी में किन लोगों की भूमिका रही।

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार