Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें सभी नियम वरना नहीं मिलेगा पूरा फल

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें सभी नियम वरना नहीं मिलेगा पूरा फल

Mahashivratri 2026 Vrat Niyam: सनातन धर्म में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि देवों के देव महादेव और माता पार्वती को समर्पित की गई है. फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन ही शिव जी और माता पार्वती का विवाह हुआ था. उनके विवाह उत्सव को हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजन से भगवान शिव की कृपा प्राप्ति होती है.

शिव जी और माता पार्वती के आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली आती है. वहीं महाशिवरात्रि व्रत के कई नियम हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं. व्रत का पूरा फल पाने के लिए इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है. महाशिवरात्रि का व्रत मुख्य रूप से दो प्रकार से रखा जाता है. निर्जला व्रत और फलाहार व्रत. निर्जला व्रत पूरे दिन और रात बिना जल और अन्न ग्रहण किए बिना रखा जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन ये यह सवाल आता है कि इस दिन फलाहार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

महाशिवरात्रि 2026 कब है? (Mahashivratri 2026 Kab Hai)
पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी रविवार को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी. वहीं इस तिथि का समापन 16 फरवरी सोमवार को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को मनाया जाएगा.

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं?
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान अलग-अलग तरह के फल खाए जा सकते हैं. फलाहारी द्वारा व्रत में साबूदाना की खिचड़ी या वड़ा खाया जा सकता है. सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी या पराठे भी खाए जा सकते हैं. व्रत में मखाने की खीर, भुने हुए मखाने, दूध, दही, पनीर और ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी किया जा सकता है.

Read More Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं?
महाशिवरात्रि व्रत में अनाज यानी गेहूं, चावल और अन्य अनाज न खाएं. इस दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज और लहसुन, मांस, मदिरा व अन्य तामसिक खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार