Astrology Prediction: अगर कुंडली में ये दो ग्रह रहते हैं कमजोर… तो जीवन में हो सकती हैं अशुभ घटनाएं

Astrology Prediction: अगर कुंडली में ये दो ग्रह रहते हैं कमजोर… तो जीवन में हो सकती हैं अशुभ घटनाएं

Astrology Prediction: इंसान के जीवन में उसके जन्म से लेकर मृत्यु तक ग्रह और नक्षत्रों को महत्वपूर्ण माना जाता है. कहा जाता है कि इंसान के जीवन की कहानी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के बीच ही घूमती है. इंसान का हर दिन एक जैसा नहीं होता. कभी व्यक्ति कई परेशानियों को झेलता है, तो कभी उनकी सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं. इन सभी बातों के पीछे व्यक्ति की कुंडली में ग्रह और नक्षत्रों की की स्थिति को बताया जाता है.

जीवन में अपहरण, चोट और अकाल मृत्यु जैसी जो अशुभ घटनाएं घटती हैं, उनके पीछे कुंडली में इन दो ग्रहों के कमजोर होने को जिम्मेदार माना जाता है. आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि ये दो ग्रह कौन से हैं?

मंगल और राहु
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और राहु दो सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं. मंगल ग्रह को क्रोध, कर्ज, अनियंत्रित ऊर्जा, वाद-विवाद, चोट लगने और दुर्घटनाओं का कारक माना गया है. वहीं राहु को अनिश्चितता, अचानक होने वाली घटनाओं, गलत संगत, चोरी, त्वचा के रोग और कठोर वाणी का कारक बताया गया है. कहा जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में राहु और मंगल ग्रह कमजोर स्थिति में होते हैं, उनके साथ अपहरण, चोट और अकाल मृत्यु जैसी अशुभ अटनाएं होती हैं.

Read More Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा की विदाई से पहले घर से हटा दें ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि के लिए जानें वास्तु मान्यताएं

ये ग्रह भी होता है जिम्मेदार
जिन लोगों की कुंडली के 6वें, 8वें या 12वें भाव में मंगल और राहु कमजोर स्थिति में हैं, उनका अपहरण होने की संभावना बनती है या उनके साथ अशुभ घटना होती है. जिन लोगों के ऊपर राहु, मंगल या शनि की महादशा और अंतर्दशा चल रही होती है, उनके साथ भी दुर्घाटनाएं होने की संभावना रहती है. मंगल और राहु के साथ-साथ कुंडली में शनि के कमजोर होने पर भी अनहोनी हो जाती है. न चाहते हुए भी मुसीबत आ जाती है. इसके अलावा अपहरण, चोट लगना और अकाल मृत्यु जैसी आकस्मिक दुर्घटनाओं की संभवना हमेशा बनी रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में शनि को असुरक्षा का कारक बताया गया है.

Read More Sun Nakshatra Transit 2026: 27 सितंबर को सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू