छत्तीसगढ़ में सौम्या चौरसिया के बाद ख़त्म होगा RG का आतंक

छत्तीसगढ़ में सौम्या चौरसिया के बाद ख़त्म होगा RG का आतंक

छत्तीसगढ़ में सौम्या चौरसिया के बाद ख़त्म होगा RG का आतंक छत्तीसगढ़ में RG का आतंक सुपर सीएम सौम्या चौरसिया की तर्ज पर है। कई विभागों में उसकी मजबूत पकड़ से सरकारी तिजोरी में लगातार हाथ साफ़ करने की घटनाए सामने आ रही है। चर्चा है कि जल्द ही उसका भी आतंक ख़त्म होगा। RG […]

छत्तीसगढ़ में सौम्या चौरसिया के बाद ख़त्म होगा RG का आतंक

छत्तीसगढ़ में RG का आतंक सुपर सीएम सौम्या चौरसिया की तर्ज पर है। कई विभागों में उसकी मजबूत पकड़ से सरकारी तिजोरी में लगातार हाथ साफ़ करने की घटनाए सामने आ रही है। चर्चा है कि जल्द ही उसका भी आतंक ख़त्म होगा। RG के वसूली नेटवर्क,आयरन ओर माइनिंग,डोलो माइड की खदानों पर एक तरफ़ा कब्जो के अलावा PHE समेत कई महकमों से ब्लैक मनी इकट्ठा करने के धंधो पर केंद्रीय एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि इस कड़ी में बस्तर में ED ने कई सबूत इकट्ठा किए है।


रायपुर /दिल्ली : छत्तीसगढ़ में ब्लैक मनी,हवाला और मनीलॉन्ड्रिंग की पड़ताल में जुटी ED एक नहीं बल्कि कई ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। राज्य की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया के काले कारनामो के खुलासे के बाद “ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट” से जुड़े कई राजनैतिक लुटेरे केंद्रीय जाँच एजेंसियों की रडार पर है। सूत्र बता रहे है कि ED ने अब उन भ्रष्टाचरियो और लुटेरों को उनके असल ठिकाने में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ,जो “सरकार और साहब” की आँखों में धूल झोंक कर दिन दूनी रात चौगुनी कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे थे।

Read More सुशासन तिहार में अजीबोगरीब फरियाद: शराब की बोतलों पर भी लगाई जाए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो, आवेदन वायरल


बताया जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसियां सरकारी संसाधनों के बड़े पैमाने पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। इस कार्यवाही में इस गिरोह के मास्टर माइंड पर उसका शिंकजा लगातार कसते जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरी डोंगरी खदान आवंटन को लेकर जारी जाँच जल्द आरोपियों की पहचान की ओर बढ़ रही है। अब तक की जांच में जिस शख्स की पहचान और हुलिया सामने आ रहा है, उसका बाजारू नाम “RG” बताया जा रहा है।

Read More दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में


सूत्रों के मुताबिक कोल और माइनिंग घोटाले की अगुवाई में शामिल RG का कई सरकारी विभागों में अवैध उगाही का बड़ा नेटवर्क बताया जाता है। इसमें PHE,एग्रीकल्चर,खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम,बीज निगम और हॉर्टीकल्चर जैसे विभागों से
विभागों से होने वाली अवैध उगाही का आंकड़ा चौकाने वाला बताया जा रहा है।


सूत्रों का दावा है कि एक सरकारी महकमे में चर्चित “नुरू पंडा और पप्पू” के कई डिजिटल सबूतों की पड़ताल जोरो पर है। इसमें ENC जैसे पदों पर तैनात उन अफसरों का नाम भी सुर्खियों में बताया जा रहा है,जिनके कंधो पर केंद्रीय फंडिंग वाली योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जवाबदारी है।


बताया जा रहा है कि इन योजनाओं को कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने के मामलो में महारत हासिल थी। यह भी बताया जाता है कि एक राजनैतिक दल विशेष के लिए चंदा बटोरने की कमान संभाल रहे RG ने “साहब” की आँखों में भी जमकर धूल झोंकी है।
बताते है कि चंदा उगाही की आड़ में उसने कई विभागों में अपने कुटीर और गृह उद्योग खोल लिए है। इन उद्योग धंधो में उसका पूरा कुनबा शामिल है। हैरानी वाली बात यह भी है कि इस कुनबे में विपक्षी दलों के कारोबारी नेताओ का भी नेटवर्क शामिल है।


राजनीति के जानकार केंद्रीय एजेंसियों को तस्दीक करा रहे है कि छत्तीसगढ़ में सरकारी संसाधनों की लूटपाट में सहभागिता काफी सुनियोजित रूप से संचालित हो रही है। सूत्रों के मुताबिक रियल स्टेट कारोबार में बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी खपाने के साथ-साथ सरकारी जमीनों के आवंटन में भी “RG” की बड़ी भूमिका सामने आ रही है।


जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग में ED के सक्रीय होते ही कई विभागों में हड़कंप मचा है। यह भी खबर आ रही है कि शुक्रवार को ED रायपुर की विशेष अदालत में खनन घोटाले और 25 रुपए टन “गब्बर” टैक्स मामले में शुक्रवार को चालान पेश कर सकती हैं।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि