अपनी धूमिल होती छवि को सुधारने पुलिस को सोशल मीडिया का लेना पड रहा है सहारा, पुलिस अधीक्षक का फरमान

अपनी धूमिल होती छवि को सुधारने पुलिस को सोशल मीडिया का लेना पड रहा है सहारा, पुलिस अधीक्षक का फरमान

अपनी धूमिल होती छवि को सुधारने पुलिस को सोशल मीडिया का लेना पड रहा है सहारा, पुलिस अधीक्षक का फरमान बिलासपुर : जुआ, सट्टा ,मारपीट, हत्या, दुष्कर्म व डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं में हो रही अत्यधिक बढ़ोतरी व पुलिस को मिल रही बदमाशों से चुनौती जैसी बातें आज कल अक्सर सामने आती रहती हैं। कानून […]

अपनी धूमिल होती छवि को सुधारने पुलिस को सोशल मीडिया का लेना पड रहा है सहारा, पुलिस अधीक्षक का फरमान

बिलासपुर : जुआ, सट्टा ,मारपीट, हत्या, दुष्कर्म व डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं में हो रही अत्यधिक बढ़ोतरी व पुलिस को मिल रही बदमाशों से चुनौती जैसी बातें आज कल अक्सर सामने आती रहती हैं। कानून व्यवस्था पर सवाल उठना आज कल आम बात हो गया है , लेकिन अब पुलिस अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वह अपनी उपलब्धियों को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है । सोशल मीडिया की ताकत को समझते हुए बिलासपुर पुलिस सोशल मीडिया पर उपलब्धियों को शेयर कर रही।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने जिले के एडिशनल एसपी , सीएसपी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस की जो भी उपलब्धि हो, उसे तुरंत बिलासपुर पुलिस के सोशल मीडिया के ऑफिशियल पेज से शेयर किया जाए। इससे पुलिस की छवि सुधरेगी और जनता के बीच पुलिस के प्रति एक अच्छा संदेश पहुंचेगा, फिलहाल देखना यह होगा कि अब कप्तान के इस फरमान को कौन कौन थाना प्रभारी अमल करते है

Read More न साइंस की पढ़ाई, न इंजीनियरिंग की डिग्री… मोटर मैकेनिक के बेटे ने बना डाली उड़ने वाली कार! 200 KM की रफ्तार का दावा

कप्तान पारुल माथुर ने क्राइम ब्रांच, सभी थाना प्रभारी,ट्रैफिक प्रभारी, डायल 112 को निर्देशित किया है की रोजाना कम से कम 5 वीडियो बिलासपुर पुलिस के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया जाना है इसका असर भी दिखा आज बिलासपुर पुलिस के पेज पर पुलिस की कर्यवाही का फोटो वीडियो अपलोड किया गया है।

Read More गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना

पुलिस महानिरीक्षक भी सक्रिय हैं सोशल मीडिया पर : जनता से संवाद करने, उनका सहयोग लेने, बीच की दूरी की कम करने और लोगों को जागरूक करने के लिए आईजी रतन लाल डांगी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। फेसबुक पोस्ट के जरिये वे जनता से संवाद कर चुके हैं। बदमाशों और घटनाओं की सूचना शेयर करने की अपील कर चुके हैं। सोशल मीडिया से लोगों के बढ़ते जुड़ाव को देखते हुए पुलिस उसका इस्तेमाल कर रही है जबकि देखा जाए तो की ऐसे मामले है जो आई जी के संज्ञान में आने के बाद भी उस पर कार्यवाही नहीं हुई है और ना ही हो रही है।

ताज़ा उदाहरण है सिविल लाइंस थाने का मंगला चौक पर हुई मारपीट का जिसमें आरोपी से देशी कट्टा, मिर्ची पाउडर, और अन्य सामान बरामद होने के बावजूद उनके ऊपर मामूली मारपीट का धारा लगाकर मुचलके पर छोड़ दिया थानेदार ने पिडित पक्ष के द्वारा लिखित में शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री,डी जी पी और आई जी से किया गया पर आज तक उक्त थानेदार पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। और चले है सोशल मीडिया पर छवि सुधारने क्या इसी से छवि सुधरेगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार