ईओडब्ल्यू के गिरफ्त में आया निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू 4 दिनों से डटी रही गिरफ्तार करने टीम
ईओडब्ल्यू के गिरफ्त में आया निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू 4 दिनों से डटी रही गिरफ्तार करने टीम रायपुर : कोयला घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को ईओडब्ल्यू ने आज गिरफ्तार कर लिया है । गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित उनके निवास से आज ईओडब्ल्यू की […]

ईओडब्ल्यू के गिरफ्त में आया निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू 4 दिनों से डटी रही गिरफ्तार करने टीम
रायपुर : कोयला घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को ईओडब्ल्यू ने आज गिरफ्तार कर लिया है । गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित उनके निवास से आज ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताते हैं कि पिछले 4 दिनों से ईओडब्ल्यू पीयूष पर नजर रखी हुई थी। जिसकी भनक पीयूष को लग गई थी, लेकिन आज जैसे ही पीयूष अपने घर पहुंचा तो करीबन शाम साढ़े 5 बजे ईओडब्ल्यू की टीम घर पर आ धमकी ।
ईओडब्ल्यू की टीम ने रानू साहू के घर को घेरा तो पीयूष दीवार फांदकर घर के पीछे से भाग खड़ा हुआ। टीम भी पीछे पीछे दौड़ाती रही, आधे घंटे के भागम भाग के बाद टीम ने पीयूष को गिरफ्तार किया है ।
