भूगोल बार को लेकर बड़ा ख़ुलासा, आख़िर किसके इशारे पे भूगोल बार के वाशरूम में पिलाया जाता है, अवैध नशीली पदार्थ ?….. देखें वीडियो

भूगोल बार को लेकर बड़ा ख़ुलासा, आख़िर किसके इशारे पे भूगोल बार के वाशरूम में पिलाया जाता है, अवैध नशीली पदार्थ ?….. देखें वीडियो

भूगोल बार को लेकर बड़ा ख़ुलासा, आख़िर किसके इशारे पे भूगोल बार के वाशरूम में पिलाया जाता है, अवैध नशीली पदार्थ ?….. देखें वीडियो बिलासपुर : कुछ ही दिनों की निगरानी से पुलिस तो क्या कोई सामान्य व्यक्ति भी आसानी से ये जान समझ सकता है कि मैग्नेटो मॉल में संचालित बार (पब) “भूगोल” में […]

भूगोल बार को लेकर बड़ा ख़ुलासा, आख़िर किसके इशारे पे भूगोल बार के वाशरूम में पिलाया जाता है, अवैध नशीली पदार्थ ?….. देखें वीडियो

बिलासपुर : कुछ ही दिनों की निगरानी से पुलिस तो क्या कोई सामान्य व्यक्ति भी आसानी से ये जान समझ सकता है कि मैग्नेटो मॉल में संचालित बार (पब) “भूगोल” में किस तरह युवाओं को नशे की लत लगवाई जा रही है। हमेशा से लगातार ही लोग ऐसी बात करते सुने जाते हैं कि ऐसे बारों में प्रतिबंधित अवैध नशीली दवाएं परोसी जा रही हैं लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा कभी भी कोई कड़ी कार्यवाही नहीं किया जाता है।

प्रशासन ने ऐसे बारों के खुलने बंद होने की समय सीमा तय कर रखी है। लेकिन पुलिस और प्रशासन का मज़ाक उड़ाते हुए ऐसे बार लगभग सारी रात नशा परोसते हैं। और बिना कहे प्रशासन को खुली चुनौती देते प्रतीत होते हैं कि “अरे निर्बल लाचार प्रशासन तुम्हारे नियम हमारे ठेंगे पर, जो बन पड़ता है कर लो”

Read More Dry Fruits Side Effects: ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाना पड़ सकता है भारी! आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए सही सेवन के नियम

यह बात सोचने वाली है कि नियम कानून की धज्जियां उड़ा कर संचालित हो रहे ऐसे बारों को प्रशासन का मखौल उड़ाने की हिम्मत आख़िर मिलती कहां से है?

Read More रायपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल : दो पास्टर गिरफ्तार, थाने पहुंचकर ईसाई समाज ने जताया विरोध

बीते दिनों उसी बार के मैनेजर योगेश द्विवेदी को एन्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट और चकरभाठा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ड्रग MDMA के साथ रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। भूगोल बार के मैनेजर योगेश द्विवेदी को जिस वक़्त गिरफ़्तर किया गया उस वक़्त वो इस प्रतिबंधित नशीली दवा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

कुंभकर्णी नींद में सो रहा है आबकारी विभाग ?

शहर के बार में इस तरह खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। क्या ज़िले के आबकारी विभाग को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है? जिस आबकारी अधिकारी के क्षेत्र में भूगोल बार का संचालन हो रहा है वो अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों से इस कदर बेखबर क्यों हैं? आबकारी विभाग की इस लापरवाही की वजह क्या है?

कैसी परिस्थितियाँ बन रही हैं देखिए…

लाइसेंसधारी व्यक्ति बार के अंदर बैठे हैं, बार का मैनेजर प्रतिबंधित नशीली दवा बेचते गिरफ़्तार हुआ है, सूत्र के मुताबिक मैनेजर की गिरफ्तारी के समय बार को किराए पर लेकर चलाने वाले वाला भी वहाँ मौजूद है, इन सारी परिस्थितियों को जोड़ कर देखने से तो ऐसा ही लगता है कि यदि भूगोल बार के अंदर प्रतिबंधित नशीली दवाएं परोसी जाती हैं तो ज़ाहिर है कि इसमें सभी की मिलीभगत होगी ।

बार मैंनेजर योगेश द्विवेदी का भूगोल बार को लेकर बड़ा खुलासा
हमारे पास एक वीडियो आया है जिसमे बार के मैंनेजर ने बताया कि अंकित अग्रवाल और मुन्ना गुप्ता ही नशे का पूरा क़ारोबार करवाते है जिनके इशारे पर ही भूगोल बार के वशरूम में ड्रग्स पिलाया जाता है।

बार भी चला रहे हैं और कॉलेज भी ये कैसा दोहरा मापदण्ड

यदि ये बात सच है कि चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालकों में से एक के नाम से ही भूगोल बार का लाईसेंस जारी किया गया है तो समाज के तमाम लोगों को शिक्षा का मंदिर संचालित करने वालों के इस दोहरे मापदण्ड पर विचार करने की ज़रूरत है कि कॉलेज के संचालक जहाँ एक तरफ़ युवाओं को शिक्षा देकर अच्छे भविष्य की नसीहत देते हैं और वहीं दूसरी तरफ़ बार का संचालन करते हैं।

पुलिस को चाहिए कि इस पूरे मामले की गहराई से जाँच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जा सके ऐसे जो समाज को अंधेरे में रखकर आज के यूवकों को बर्बाद करने वाले के खिलाफ।

Tags:

Latest News

नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी