चुनावी साल में नीतीश कुमार का तोहफा : वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन तीन गुना बढ़ी, विपक्ष के वादों पर लगाया ब्रेक

चुनावी साल में नीतीश कुमार का तोहफा : वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन तीन गुना बढ़ी, विपक्ष के वादों पर लगाया ब्रेक

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। राज्य में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भारी बढ़ोत्तरी की है। बुजुर्गों के साथ सभी कोटि के लाभूकों को अब 400 के बदले 1100 रुपए प्रति माह मिलेंगे। हर माह की 10 तारीख को इसका भुगतान कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जनकारी दी है। बिहार में लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जुलाई महीने से नए दर से पेंशन का भुगतान शुरू हो जाएगा। जीविका दीदियों को भी अब समूह लोन के तौर पर तीन लाख की जगह पांच लाख तक की राशि दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर इसे 1500 तो प्रशांत किशोर ने 2000 करने का ऐलान किया था। लेकिन नीतीश कुमार ने उनके वादों पर  ब्रेक लगा दिया है। 

नीतीश कुमार ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।

बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। सभी दलों की महिलाओं और बुजुर्गों पर नजर है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि उनकी सरकार बनती है तो पेशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 कर कर दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने इसे दो हजार करने की बात कही थी। तर्क दिया जा रहा था कि महंगाई के इस दौर में 400 रुपए से कुछ नहीं होता है। इस बीच महिला संवाद के मौके पर नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेल दिया। बिहार की आधी आबादी को नीतीश कुमार का मजबूत वोट बैंक भी माना जाता है।

Read More देवास में तिरंगा यात्रा के बीच मचा हड़कंप! DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां, खेतों में भागे लोग; कई घायल

वहीं मुख्यमंत्री के इस ऐलान पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राजद की प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव को इसके लिए बधाई दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इसे 1500 करने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के डर से नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। हालांकि सामाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि इसका चुनाव से कुछ लेना देना नहीं है।

Read More गुरुग्राम की यूनिवर्सिटी में ‘आतंकी’ होने की सूचना से हड़कंप! रातभर चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन, जांच में नहीं मिला संदिग्ध

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध