पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 

पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 

बिलासपुर | कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तो देरी के चलते कॉलेजों में पढ़ाई के 50 दिन खराब हो गए। पहले सेमेस्टर की जरूरी 90 दिनों की क्लास में से मुश्किल से 40 दिन ही बचे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं आधी-अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा कक्ष में बैठेंगे। अब जब जॉइनिंग का रास्ता खुला, तो मानदेय के नए नियम ने अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। नई व्यवस्था में उन्हें प्रतिदिन केवल 2 हजार और माह में अधिकतम 50 हजार रुपए ही दिए जाएंगे। पहले दफ्तरी कार्यों के लिए जो 400 रुपए अलग से मिलते थे, वह व्यवस्था भी अब हटा दी गई है।

सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई की हालत किसी से छिपी नहीं है। राज्य के कॉलेजों में व्याख्याता, ग्रंथपाल और क्रीड़ाधिकारी के 3300 से ज्यादा पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इस कमी को दूर करने अतिथि व्याख्याता नीति के तहत 2,406 व्याख्याताओं का चयन किया गया। लेकिन जॉइनिंग की फाइल वित्त विभाग में ही धूल खाती रही। इसी लेटलतीफी के कारण 12 अगस्त को अतिथि व्याख्याताओं को अपनी नियुक्तियों को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से गुहार लगाने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मांगें मानी। आदेश जारी हुआ और जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मानदेय में किए गए बदलाव से व्याख्याताओं का पारा फिर चढ़ गया है। दरअसल, कॉलेजों में पीरियड कम मिलने की शिकायतों के बाद ही मानदेय नियम बदला गया था, पर अब इसी बदलाव को लेकर अतिथि व्याख्याता फिर से लामबंद होने की तैयारी में हैं।

25 वर्किंग डे नहीं, तो 50 हजार कैसे मिलेंगे

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले में कुछ अतिथि व्याख्याताओं की मीडिया से चर्चा हुई। इस दौरान उनका दर्द छलक पड़ा कि किसी भी महीने में आमतौर पर 25 वर्किंग डे नहीं होते। जब प्रतिदिन के हिसाब से दो हजार रुपए ही मिलने हैं, तो हर महीने 50 हजार रुपए का मानदेय पाना संभव ही नहीं है। ऊपर से अब रोजाना साढ़े सात घंटे ड्यूटी करने का नियम भी थोप दिया गया है। वे काम करने को तैयार हैं, लेकिन कार्यालयीन काम के लिए अलग से मिलने वाले 400 रुपए तो मिलने ही चाहिए।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

पहले पीरियड के हिसाब से होता था भुगतान

उच्च शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था के तहत अतिथि व्याख्याताओं के लिए प्रतिदिन 2,000 रुपए का मानदेय तय कर दिया गया है। अधिकतम सीमा 50,000 रुपए प्रतिमाह रखी गई है। विभाग का दावा है कि इस फिक्स दैनिक मानदेय से पीरियड आवंटन को लेकर होने वाले विवादों पर लगाम लगेगी। पहले 40-45 मिनट के पीरियड के 400 रुपए और 60 मिनट के 500 रुपए मिलते थे। रोजाना अधिकतम 4 पीरियड के भुगतान से 1,600 रुपए (करीब 41,600 प्रतिमाह) या 2,000 रुपए (करीब 50,000 प्रतिमाह) तक मिलते थे। कम पीरियड मिलने से आमदनी घट जाती थी।

पढ़ाई पर कोई असर नहीं: डॉ.एसआर कमलेश

इधर, प्रभारी क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. एसआर कमलेश का कहना है कि अभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश ही चल रहे हैं। नियमित प्राध्यापक क्लास ले रहे हैं, इसलिए पढ़ाई प्रभावित होने जैसी कोई बात नहीं है। शासन ने जो नियम लागू किए हैं, उसी के आधार पर मानदेय दिया जाएगा। यानी 50 दिन बिना गेस्ट लेक्चरर्स के गुजर गए और विभाग के नजरिए से सब कुछ एकदम दुरुस्त है।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार