राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निर्देशालय बनाम छत्तीसगढ़ पुलिस, IPS अधिकारियो के रवैये से एजेंसियां सकते में….

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निर्देशालय बनाम छत्तीसगढ़ पुलिस, IPS अधिकारियो के रवैये से एजेंसियां सकते में….

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निर्देशालय बनाम छत्तीसगढ़ पुलिस, IPS अधिकारियो के रवैये से एजेंसियां सकते में…. रायपुर / दिल्ली : पुरानी कहावत है,रक्षक ही भक्षक हो जाये तो जनता की जान भगवान भरोसे ही होती है।ऐसे ही हालात भ्रष्टाचार से जूझते छत्तीसगढ़ के बन गए है। ED की लगातार छापेमारी से […]


राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निर्देशालय बनाम छत्तीसगढ़ पुलिस, IPS अधिकारियो के रवैये से एजेंसियां सकते में….


रायपुर / दिल्ली : पुरानी कहावत है,रक्षक ही भक्षक हो जाये तो जनता की जान भगवान भरोसे ही होती है।ऐसे ही हालात भ्रष्टाचार से जूझते छत्तीसगढ़ के बन गए है। ED की लगातार छापेमारी से राज्य में राजनैतिक हलचल तेज है। इस बीच पुलिस के ऐसे अधिकारी सुर्खियां बटोर रहे है जो अपराधियों के साथ मिलकर कोल खनन परिवहन घोटाले के भी सबूतों और जाँच को प्रभावित करने में जुटे है। जनता और सरकारी तिजोरी की हिफाजत में जुटने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस और उसके जिम्मेदार अधिकारियो की कार्यप्रणाली सुर्खियों में है।

ये भी पढ़े : रायपुर ED दफ्तर में हथियारबंद नौजवानो से आरोपियों गवाहों और संदेहियों की जान जोखिम में….

Read More मध्यस्थता केंद्र में ही भड़का विवाद, तलाक की बात पर पत्नी ने दूसरी शादी का आरोप लगाया तो भड़का हवलदार, काउंसलरों के सामने ही की मारपीट

प्रवर्तन निर्देशालय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रवैये से हैरानी जताते हुए अदालत को भी इससे अवगत कराया है। उसने क्राइम ब्रांच के कतिपय पुलिस अधिकारियो के नाम का जिक्र करते हुए बताया है कि उसके कार्यालय और अफसरों की रैकी की जा रही है।

Read More स्कूल का शौचालय तोड़ने पर भड़की छात्राएं! पारागांव में सड़क पर उतरे बच्चे, गेट पर जड़ा ताला; चक्काजाम से थमा रास्ता

मामला कोल खनन परिवहन घोटाले से जुड़ा है। ED ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बिलासपुर हाई कोर्ट को बताया है कि क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैड कांस्टेबल प्रशांत शर्मा और इन्स्पेक्टर संतोष पाटकर इस कार्य में जुटे थे। बताते है कि ED ने उसके कार्यालय के हालात को लेकर चिंता जाहिर करते हुए हाई कोर्ट के अलावा ट्रायल कोर्ट रायपुर में भी एक अर्जी पेश कर मामले को न्यायालय के संज्ञान में लाया है।

बताते है कि छत्तीसगढ़ में पुलिस और प्रशासन में गैरकानूनी कार्यो से बचने के लिए कई बड़े अफसर, छुट्टी पर जाना ही मुनासिफ समझ रहे है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय और मैदानी इलाको में पदस्थ कई अफसरों को अंदेशा है कि मौजूदा प्रशासनिक हालात लगातार लचर हो रहे है, अपराधियों के इशारो पर पुलिस मुख्यालय से लेकर मंत्रालय तक मुश्किलों के दौर में है, सरकारी कामकाज बे’पटरी हो चूकी है। लिहाजा कई अफसर नई ट्रांसफर पोस्टिंग से किनारा करना शुरू कर दिया है। बताते है कि अपराधों से बचने के लिए कुछ ने तो लम्बी छुट्टी की अर्जी सरकार के टेबल पर पंहुचा दी है।

ये भी पढ़े : आऊ मस्तराम की ‘ बबीता’, छत्तीसगढ़ में सौम्या के पैकेज में ‘बबीता भाभी’

बताते है कि राज्य के चीफ सेकेट्री और DGP कार्यालय भी छुट्टी पर जाने वाले अफसरों की अर्जी से दो चार हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में सरकार के कामकाज को लेकर विपक्ष विधान सभा से लेकर सड़को की लड़ाई कर रहा है। प्रदेश के कई जिलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग लामबंद होने लगे है। सरकार की संवैधानिक शक्तियों के इस्तेमाल को लेकर भी ED ने कोर्ट में शीर्ष नेताओ के कामकाज पर सवाल उठाया है।

ये भी पढ़े : पूर्व DGP डीएम अवस्थी मार्गदर्शक मंडल में, नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस मुख्यालय में बने OSD, समर्थको में ख़ुशी की लहर

बताते है कि ED के गवाहों के अलावा माफियाओ का शिकंजा उन पत्रकारों पर भी कस रहा है, जो सरकारी भ्रष्टाचार का लगातार खुलासा कर रहे है। सरकार में अखिल भारतीय सेवाओं के उन अफसरों का बोल बाला है, जो मुख्यमंत्री कार्यालय के संदिग्धों के साथ कारोबारी रिश्तो और अपराधों से जुड़े हुए है। नतीजतन राज्य में ED के गवाहों, उद्योगपतियों और कारोबारियों को अपने जान माल की चिंता सताने लगी है। बताते है कि छत्तीसगढ़ की राजनैतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही है, इसका सीधा असर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है।

बताते है कि कोल खनन परिवहन घोटाले में कई प्रभावशील नेताओं और अधिकारियों की लिप्तता सामने आने के बाद आरोपियों गवाहों और संदिग्धों की जान जोखिम में है। आम लोगों के बीच उन लोगों के जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जाने लगी है, जो सौम्या चौरसिया समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के हितग्राहियों के काले कारनामों की तस्दीक कर रहे है। सूत्र बताते है कि ऐसे कई गवाहों की जान जोखिम में है। फ़िलहाल तो अवैध वसूली की तस्दीक करने वाले गवाहो को ED दफ्तर में अपनी जान जोखिम में नजर आने लगी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत