एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र के सैदा गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार को सिम्स अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दुर्गा को प्रताड़ित किया जा रहा था और दो बेटियां होने के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़ गई थीं। आरोप है कि पति और ससुरालवाले मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे।

ग्राम सकर्रा निवासी देशी निर्मलकर के मुताबिक उसकी बहन दुर्गा निर्मलकर की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद दुर्गा ने दो बेटियों को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद पति और ससुरालवालों का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति द्वारा आए दिन मारपीट करने और मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

शाम को फोन कर दी तबीयत बिगड़ने की सूचना

Read More नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी

देशी निर्मलकर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे रोहित का फोन आया। उसने दुर्गा के बेहोश होने और अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कही। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग सैदा पहुंचे। वहां पता चला कि दुर्गा को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स रेफर किया गया। परिजन सिम्स पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायकेवालों ने मौत को सामान्य मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।

Read More छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान किये दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेज दिया। पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला
चंगाई सभा पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, धमतरी में देर रात घंटों चला हंगामा
कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में